7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूलों में 17 मई से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश, पर कुक कम हेल्पर्स को 4 माह से नहीं मिला है मानदेय

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में 17 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू होने वाला है। पर उदयपुर में कुक कम हेल्पर्स चिंतित हैं। वजह है कि उन्हें पिछले 4 माह को मानदेय नहीं मिला है। ग्रीष्मावकाश होने के बाद करीब डेढ़ माह ​तक मानदेय के लिए करना होगा इंतजार।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Summer vacation start in government schools from 17 May But Udaipur cook cum helpers not received honorarium for last 4 months

उदयपुर में कुक कम हेल्पर्स चिंतित हैं। वजह है कि उन्हें पिछले 4 माह को मानदेय नहीं मिला है।

उदयपुर में सरकारी विद्यालय के बालकों को पोषाहार बना कर खिलाने वाले कुक कम हेल्पर्स की मजदूरी पहले ही बहुत कम है, उन्हें पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं और घर चलाने भी मुश्किल हो रहा है। जिले के गिर्वा ब्लॉक में कुल 205 स्कूल के 430 कुक कम हेल्पर व 205 बाल गोपाल दूध योजना के तहत दूध गर्म करने वालों का जनवरी से अप्रेल व मई तक का मानदेय भुगतान बाकी है। यही हाल जिले के कोटड़ा, खेरवाड़ा, मावली, बड़गांव ब्लॉक का भी है। यहां भी जनवरी से मई तक के मानदेय का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में हेल्पर मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। हेल्पर्स का कहना है कि कुछ ही दिनों में ग्रीष्मावकाश होने जा रहा है। ऐसे में फिर उनका भुगतान जुलाई तक अटक कर रह जाएगा। मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

डेढ़ माह तक और करना होगा अपनी मजदूरी का इंतजार

संघर्ष समिति, उदयपुर अध्यक्ष भेरूलाल कलाल ने बताया बहुत कम पैसों पर कार्य करने वाले कुक कम हेल्पर को जनवरी से और महात्मा गांधी स्कूल में कार्य करने वाले हेल्पर व सफाईकर्मी को अब तक मानदेय नहीं मिलना जिमेदारों की लापरवाही दर्शाता है। 16 मई के बाद से अवकाश हो जाएंगे फिर ये लोग डेढ़ माह तक अपनी मजदूरी का इंतजार करते रहेंगे। इनकी मजबूरी को समझ कर इनका भुगतान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

Good News : बांसवाड़ा सहित राजस्थान के 20 जिलों में खुलेंगे नए छात्रावास, सर्वे शुरू

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग