2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुस्कान’ की मिठास सबसे खास, कश्मीर तक डिमांड

इस बार डिमांड ज्यादा

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

May 29, 2019

jaipur

'मुस्कान' की मिठास सबसे खास, कश्मीर तक डिमांड

देवेंद्र सिंह राठौड़ / जयपुर. राजधानी की मंडियों मेे इन दिनों खरबूजा की काफी डिमांड देखी जा रही है। बात करें वैरायटी की तो यहां अमूमन चार किस्म (मुस्कान, गोल्डन गैलेरी, कुंदन और गजरी) के खरबूजे की बिक्री होती है। जिसमें स्वाद और मिठास के कारण मुस्कान सबसे ज्यादा पसंदीदा किस्म मानी जाती है। व्यापारी इसे आमतौर पर शरबती के नाम से भी पहचानते है। हैरत की बात है मुस्कान किस्म सबसे महंगी होने के बाद भी व्यापारी इसकी डिमांड पूरी नहीं कर पाते।

मुहाना मंडी के खरबूजा व्यापारी रमेश ने बताया कि मंडी में पिछले साल के मुकाबले इस बार आवक कम है। जिससे डिमांड भी काफी है। देखा जाए तो, गोल्डन गैलेरी, कुंदन और गजरी खरबूजा आमतौर पर हर मंडी में मिल जाते हैं लेकिन मुस्कान गिने चुने फल विक्रेता या दुकानदार ही रखते है। क्योंकि अन्य किस्मों की तुलना में दोगुना तक महंगा होता है।

इसका मुख्य कारण हैं कि इसकी उपरी सतह खुरदरी और जालीदार होती है। अंदर सफेद रंग की गिरी निकलती है। बात करें मिठास की तो उसका कोई जबाव नहीं है। खास तौर पर इसका इस्तेेमाल होटल्स, रेस्त्रां, पार्टी आदि में ज्यादा किया जाता है। इसके अलावा गजरी, गोल्डन गैलेरी और कुंदन का अंदरूनी हिस्सा पीले रंग का होता है। स्वाद में उससे पीछे होता है। यह अमूमन मिल जाते है।


वजन में भी अंतर

व्यापारियोंं के मुताबिक चारों किस्मों के स्वाद और आकार के साथ साथ वजन में भी अंतर होता है। मुस्कान का वजन अधिकतन एक किलो, गोल्डन गैलेरी 2 किलो, कुंदन एक किलो और गजरी एक से डेढ़ किलो तक वजन होता है। इनकी पहचान भी अंदरूनी और बाहरी सतह दोनों से अलग अलग है।

कई राज्यों में यहां से जाते

यह चारों किस्म की पैदावार बगरू, बेगस, राजपुरा व जयपुर आसपास एरिया में होती हैं जबकि इनकी डिमांड प्रदेशभर में अन्य जिलों के साथ साथ दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में भी रहती है। मुहाना मंडी में रोजाना करीब 50 गाड़ी खरबूजे की आती है। जिसमें लगभग 30 गाड़ी राजधानी में पूरी हो जाती है। 20 गाडिय़ों अन्य राज्यों में भेजी जाती है।


भाव :

मुस्कान--------------- 20-27

गोल्डन गैलेरी--------- 10-14

कुंदन------------------ 12-12

गजरी------------------ 18-20

(मुहाना मंडी के व्यापारियों के अनुसार थोक के भाव प्रतिकिलो रुपए में)

Story Loader