
अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, खेत में पटका शव,अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, खेत में पटका शव,अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, खेत में पटका शव
जयपुर। अलवर जिले के अकबरपुर क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार रात एक किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या (kidnapping-murder of teenager) कर दी और शव को हनुमान मंदिर की बगीची के पास एक खेत में पटक दिया। पुलिस के अनुसार अलापुर पहाड़ी निवासी मुरारी लाल नट ने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात दस बजे परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री कृतिका का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया और हत्या कर शव को खेत में पटक गए। गुरुवार सुबह एफएसएल व डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए।
बांसवाड़ा : प्रसव के दौरान नवजात, फिर प्रसूता की मौत पर हंगामा
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव बाद नवजात की मौत पर एएनएम ने प्रसूता की छुट्टी कर दी। अत्यधिक रक्तस्त्राव से रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया, लेकिन दूसरे दिन समझौता होने पर परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई करवाए दोनों के शव ले गए। घटना खेड़ा वड़लीपाड़ा निवासी गरिया डिंडोर की पत्नी राजू के साथ हुई। प्रसव पीड़ा पर उसे बुधवार सुबह परिजन उप स्वास्थ्य केंद्र बड़वास छोटी ले गए। यहां एएनएम रेणुका व्यास ने दोपहर बाद प्रसव कराया, लेकिन बच्चा उल्टा होने से दिक्कत आई। फिर बच्चे की मौत हो गई। व्यास ने प्रसूता को भर्ती करने के बजाए छुट्टी देकर चलता कर दिया। पुलिस ने दोनों शव कुशलगढ़ ले जाकर सीएचसी की मोर्चरी रखवाए। दूसरे दिन दोनों पक्षों में समझौता होने पर परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। इधर, एएनएम व्यास ने फोन रिसीव नहीं किए। उधर, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. बीसीएमओ डॉ. गिरीश भाभोर ने बताया कि प्रकरण देर शाम को संज्ञान में आया। किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। प्रकरण की जानकारी ले रहे हैं।
Published on:
29 Dec 2022 10:54 pm
