2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगा टीचर्स को मिलेगी 1 हजार पदों पर नौकरी,राजस्थान में योग भगाएगा रोग,वैलनेस सेंटर्स पर लगाए जाएंगे अस्थाई योगा टीचर

राजस्थान में योग भगाएगा रोग आयुष हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर्स पर लगाए जाएंगे अस्थाई योगा टीचर राजस्थान के 500 सेंटर्स पर लगाए जाएंगे एक हजार प्रशिक्षक

less than 1 minute read
Google source verification
Yoga Day  योग के माध्यम से खुशी सूचकांक बढ़ाने का प्रयास : रूपाणी

राजकोट. शहर के आर.के. कॉलेज में 'मानवता के लिए योग थीम पर योग किया गया। पूर्व मुख्यमंंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में योग के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना को जागृत कर सुख सूचकांक को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कलक्टर अरुण महेश बाबू ने कहा कि राजकोट जिले में हजारों लोगों ने सामूहिक योग में भाग लिया। सांसद राम मोकरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वल्लभ कथीरिया, जिला विकास अधिकारी देव चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठोड आदि मौजूद थे।

जयपुर
भारत सरकार की आयुषमान योजना के तहत राजस्थन में के प्रत्येक आयुष हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर एक-एक योग प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिनके चयन के लिए निदेशालय आयुर्वेद विभाग ने आवेदन मांगे हैं। राजस्थान के 500 सेंटर्स पर कुल एक हजार योग प्रशिक्षक लगाए जाएंगे जो योग से रोग भगाएंगे।

राजस्थान के हर सेंटर पर एक एक महिला व पुरूष योग प्रशिक्षक नियुक्त किए होंगे। जिनके चयन के लिए आयुर्वेद योग प्रशिक्षक के लिए योगा स्नातक की उपाधि को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा एमए, एमएससी इन योगा, पीजी यूजी डिप्लोमा इन योगा,बीएससी नर्सिंग कम से कम छह माह का योगा साइंस प्रशिक्षण आदि योग्यताएं जरूरी है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत राजस्थान के आयुष विभाग की ओर से 458 आयुर्वेद, 22 होम्योपैथी, 20 यूनानी चिकित्सालय, औषधालयों को आयुष हैल्थ एवं वैलनेस केन्द्र के रूप में चयनित किया गया है। प्रत्येक आयुष हैल्थ एवं वैलनेस केन्द्र पर एक योग प्रशिक्षक पुरुष व एक योग प्रशिक्षक महिला को नियुक्त किया जाएगा। यह पद अस्थाई मानदेय सेवा के आधार पर एक वर्ष के लिए अथवा योजना लागू रहने तक ही मान्य रहेगा।

ऐसे होगी आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी आवेदन पत्र निदेशालय आयुर्वेद विभाग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 17 अक्टूबर तक उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद कमेटी नियमों के आधार पर प्रशिक्षकों का चयन करेगी।

योजना की गाइडलइन के अनुसार योग प्रशिक्षक पुरुष को प्रतिमाह 32 घंटे 250 रुपए घंटे की दर से अधिकतम 8 हजार रुपए प्रतिमाह और योग प्रशिक्षक महिला को प्रतिमाह 20 घंटे 250 रुपए प्रति घंटे की दर से अधिकतम 5000 प्रतिमाह मानदेय देय होगा ।

Story Loader