
Domestic Gas Connections: जयपुर में अगले साल तक पाइपलाइन से दस हजार घरेलू गैस कनेक्शन
Domestic Gas Connections: राजस्थान सरकार पाइपलाइन से घरेलू गैस वितरण कार्य को गति देने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगी, ताकि राज्य में पीएनजी से घरेलू गैस वितरण कार्य में जुटी गैस कंपनियों की ओर से आधारभूत संरचना विकसित करने के कार्य में बिना किसी अवरोध के तेजी आ सके। जयपुर शहर में पाइपलाइन से घरेलू गैस वितरण का कार्य टोरेंट गैस को आवंटित है और टोरेंट गैस द्वारा मार्च 2023 तक जयपुर शहर में पाइपलाइन से घरेलू गैस के 10 हजार कनेक्शन जारी किये जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पाइपलाइलन से घरेलू गैस वितरण कार्य के लिए जियोग्राफिकल एरिया अनुसार कंपनियों को भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड द्वारा आवंटित किया गया है।
8 साल में 1187 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना
राज्य में आगामी 8 साल में 1187 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जाएगी, वहीं 37,824 इंच किलोमीटर गैस पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य है। पाइप लाइन से घरेलू गैस उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए आधारभूत ढांचा विकसित करने में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा। टोरेंट गैस के ईडी प्रकाश सजनानी ने बताया कि टोरेंट गैस द्वारा राज्य के जयपुर, अलवर, बारां व कोटा जिले में पाइपलाइन से घरेलू गैस और सीएनजी वितरण के लिए आधारभूत संरचना विकसित कर वितरण व्यवस्था के कार्य में जुटी है। टोरेंट गैस 50 किलोमीटर एमडीपीई गैस पाइपलाइन और 42 किलोमीटर स्टील की पाइपलाइन बिछा दी है। 31 सीएनजी स्टेशन स्थापित कर दिए हैं। टोरेंट के ईडी सजनानी ने बताया कि मार्च 2023 तक जयपुर शहर में 10 हजार घरेलू पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ ही 48 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है। टोरेंट गैस जयपुर के कारपोरेट हेड अंशुल गुप्ता ने बताया कि मार्च 2023 तक 24 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को गैस कनेक्शन दिया जाने का कार्यक्रम है, वहीं पांच औद्योगिक प्रतिष्ठानों को औद्योगिक कार्य में गैस के उपयोग हेतु कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।
Published on:
02 Sept 2022 10:20 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
