25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब अस्पताल में ही होगी किडनी, लीवर समेत 100 से अधिक जांचें

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

Rajasthan

25 लाख की आधुनिक मशीनों की सौगात


टोडारायसिंह. उप जिला चिकित्सालय को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। विभा सेवा संस्थान की ओर से करीब 25 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री ऑटोमैटिक एनालाइजर सहित अन्य जांच मशीनें अस्पताल को भेंट की गईं। शुक्रवार को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मशीनों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि नई मशीनों के माध्यम से अब किडनी, लीवर सहित 100 से अधिक प्रकार की जांचें उप जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को कम समय में सटीक और विश्वसनीय जांच रिपोर्ट मिल सकेगी तथा उच्च स्तरीय जांच के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के हजारों मरीजों के लिए वरदान साबित होगी।

नए भवन का जल्द होगा शिलान्यास

मंत्री ने बताया कि टोडारायसिंह में प्रस्तावित नए उप जिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास शीघ्र कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

66 हजार विद्यार्थियों से पौधरोपण का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के 66 हजार विद्यार्थियों से पौधरोपण कराने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में तारबंदी कर पांच-पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का संचालन विभा सेवा संस्थान के सचिव विवेक औदीच्य ने किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी, पीएमओ डॉ. राजेंद्र गुर्जर, बीसीएमएचओ डॉ. अर्चना चौधरी, विभा सेवा संस्थान के अध्यक्ष ऋषि कुमार मेहता, सचिव विवेक औदीच्य, आरएसएस के जिला संघचालक पुरुषोत्तम शर्मा, विभा शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन, पूर्व डीआर रामचंद्र गुर्जर, डॉ. राजेश चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील, थानाधिकारी मुकेश सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:
टोडारायसिंह: उप जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक जांच मशीनों का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक।