
Textile Minister Smriti Irani took blessings from Shri Nath Ji Temple
उदयपुर/ राजसमंद/ जयपुर। उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ( rahul gandhi news ) को हराकर संसद पहुंचने वाली स्मृति ईरानी ( Textile minister smriti irani ) शनिवार को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर नजर आईं। ईरानी यहां श्रीनाथ जी ( Shrinath ji ) के दर्शन के लिए आईं थीं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सब कुछ अच्छा हो, इसके लिए श्रीनाथ जी के दर्शन करने आई हूं। स्मृति ने इसके बाद एकलिंग जी के भी दर्शन किए। वहीं नाथद्वारा मंदिर में उन्होंने राजभोग के दर्शन भी किए। उनके साथ उदयपुर से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुनलाल मीणा ( udaipur mp arjunlal meena ) भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि स्मृति ने मीडिया से कहा कि मंदिर में किसी तरह के राजनीतिक सवाल ना करें। ऐसा मंदिर परिसर में नहीं करना चाहिए। इसके बाद वे बोलीं कि मैं ठाकुर जी की आभारी हूं कि उन्होंने ना सिर्फ हमेशा दर्शन दिया, बल्कि सतत आशीर्वाद भी दिया। स्मृति ने कहा कि ठाकुर जी हम सबको धर्म के पथ पर चलने का साहस दें, ठाकुर जी हम सबको धैर्य रखने का साहस दें। एक दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव रखकर हम भारत के नव निर्माण में अपना योगदान दे सकें। ठाकुर जी के श्रीचरणों में हम सबकी ओर से आज मैं यही प्रार्थना और निवेदन समर्पित करती हूं। मैंने जीवन में जो भी पाया, वो प्रभु की कृपा से पाया। ठाकुर जी का बहुत आशीर्वाद रहा, ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा।
शपथ लेने के बाद तीसरे दिन ही श्रीजी दरबार में धोक
उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी को मोदी सरकार 2 के नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल में केंद्रीय महिला और बाल विकास व वस्त्र मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद तीसरे दिन ही ईरानी श्रीनाथ दरबार पहुंच गई और भगवान से आशीर्वाद लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया
स्मृति ईरानी बीजेपी की एक कद्दावर नेता तो हैं ही। इसके साथ ही वे वाक्पटुता के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराने के बाद उनका राजनीतिक कद और प्रसिद्धि और भी ज्यादा बढ़ गई है। ईरानी ने गांधी को 55 हजार के मतों के अंतर से मात दी है। जीत के बाद ईरानी ने ट्वीट किया 'एक नयी सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प। धन्यवाद अमेठी। शत शत नमन। आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार।'
आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी शुक्रवार को प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2019 लोकसभा के चुनाव में मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनी है। ऐसे में आने वाले दिनों भारत की प्रतिष्ठा बढ़े, हमारा देश महासत्ता बने एवं सामथ्र्यशाली बने और मजबूत सरकार को और अधिक मजबूती मिले प्रभु श्रीनाथजी भगवान से यही प्रार्थना की है कि भारत का भला हो।
मुख्यमंत्री रूपाणी को जब यह बताया कि नाथद्वारा का रेलवे स्टेशन १२ किलोमीटर दूर है एवं ब्रॉडगेज बनी हुई है, तो उन्होंने कहा कि प्रयास किये जायेंगे। वहीं, नाथद्वारा में दर्शन करने अधिकांश गुजराती दर्शनार्थी आते हैं, ऐसे में गुजरात सरकार की ओर से यहां भी कुछ मदद कर सुविधा के बारे में बताने पर रूपाणी ने कहा कि इस बारे में उनकी जानकारी में मंदिर मंडल आदि के द्वारा जो भी जानकारी में लाया जाएगा, उसके लिये प्रयास किये जाएंगे।
Published on:
01 Jun 2019 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
