2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द बॉडी शॉप ने मनाई 15वीं सालगिरह

3 ग्लोबल सीएफटी पार्टनर्स

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

द बॉडी शॉप ने मनाई 15वीं सालगिरह

नई दिल्ली. यूके के ब्रांड द बॉडी शॉप इंडिया ने भारत में अपनी 15वीं सालगिरह मनाई। यह ब्रांड सुंदरता को बढ़ावा देने वाले बिजनेस में जानामाना नाम है। द बॉडी शॉप इंडिया भारत में जून 2006 में शुरू हुआ था। यह 100 फीसदी वेजीटेरियन है। द बॉडी शॉप के 200 से ज्यादा स्टोर्स हैं। इस ब्रांड की स्थापना 1976 में ब्रिस्टन में डी. अनिता रेडिक ने की थी। दी बॉडी शॉप दुनियाभर में 30 सीएफटी पार्टनर्स के जरिए इसके इंग्रीडिएंट्स, एसेसरीज और पैकेजिंग से जुड़े कार्यों को पूरा करता है। ब्रांड का भारत के साथ गहरा संबंध है, जिसका प्रमाण भारत में मौजूद इसके 3 ग्लोबल सीएफटी पार्टनर्स हैं। ब्रांड पूरे दिल के साथ सक्रिय भागीदारी निभाता है। द बॉडी शॉप इंडिया स्थानीय कारणों और प्रयासों को लेकर लगातार सक्रिय रहता है। फिर बाजार में जागरूकता बढ़ाना हो या फिर विभिन्न समुदायों के लिए फंड जुटाना हो, ब्रांड के मूल्यों में शामिल है, स्थानीय विकास और सुधार के लिए काम करना। फाउंडर की विरासत के नक्शेकदम पर चलते हुए बिजनेस को कुछ बेहतर करने के इरादे से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

Story Loader