24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 हजार रुपए में भ्रूण लिंग परीक्षण का सौदा, 20 हजार करवा लिए ट्रांसफर

Rajasthan Crime News : दलाल महिला को भ्रूण परीक्षण के नाम पर ठगी व प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 24 Aug 2024, 9:29 AM IST

जयपुर. राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को सफल डिकॉय कार्रवाई करते हुए सीकर रोड स्थित एक निजी सोनोग्राफी सेंटर पर कोटा निवासी महिला दलाल हेमलता उर्फ हेमा को फर्जी तरीके से भ्रूण परीक्षण के नाम पर ठगी व प्रेरित करने पर पकड़ लिया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर के आस-पास के क्षेत्रों में भ्रूण परीक्षण का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसीपीएनडीटी के. के. अवस्थी के नेतृत्व में डिकॉय टीम का गठन किया गया।

70 हजार रुपए में भ्रूण लिंग परीक्षण का सौदा

अवस्थी ने बताया कि डिकॉय दल ने सूचना के आधार पर एक महिला दलाल से संपर्क किया। दलाल ने 70 हजार रुपए में भ्रूण परीक्षण करवाने की बात कही। दलाल के कहने पर योजनानुसार डिकॉय गर्भवती ने 20 हजार रुपए फोन-पे एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दलाल ने डिकॉय गर्भवती महिला को सबसे पहले गुरुवार को अपने रॉयल सिटी कालवाड़ रोड स्थित निजी संस्कार हेल्थ होम केयर पर बुलाया। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार दोपहर अपने सेंटर पर बुलाया। डिकॉय दल के वाहन में ही सवार होकर सीकर रोड स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटर पहुंची। जहां स्वयं के हस्ताक्षरित रोगी पर्ची बनाकर गर्भवती महिला की सामान्य सोनोग्राफी करवाई।

सोनोग्राफी रूम में अचानक हुआ कुछ ऐसा…

सोनोग्राफी करवाते समय रेडियोलॉजिस्ट ने दलाल महिला के आचार व्यवहार के संदेह होने पर बाहर निकाल दिया। इस दौरान टीम ने दलाल को भ्रूण परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित करने और ठगी करने के मामले में पकड़ लिया। महिला दलाल स्वयं को पेशेंट होम केयर संचालक बताती है। उसके पास स्वास्थ्य से जुड़ी कोई डिग्री नहीं मिली। मामले में दलाल महिला से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकार के अपराध में शामिल अन्य सोनोग्राफी सेंटर्स की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : भारत बंद के बाद एससी-एसटी आरक्षण को लेकर जयपुर से बड़ा अपडेट, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग