
The entire life of a woman is inspirational - Suman Sharma
महिला का सम्पूर्ण जीवन ही प्रेरणादायी- सुमन शर्मा
महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा का कहना है कि महिला का सम्पूर्ण जीवन ही प्रेरणादायी है। बचपन में पारिवारिक संस्कारों का अनुसरण करते हुए जीवन जीना, विवाह के बाद अपने बच्चों में संस्कारों का पोषण करना होता है। शर्मा सोमवार को तोतुका भवन में राजस्थान राज्य महिला आयोग एवं श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा राज प्रान्त के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महिला सम्मान समारोह ‘प्रेरणा’ में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि हर दुख दर्द को सहन करके परिवार में सभी की आवश्यकतों की पूर्ति करते हुए अपने सभी दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाती है वह भी बिना रुके बिना थके।
आपसी मतभेदों के कारण टूट रहे है परिवार-
शर्मा ने बताया कि महिला आयोग में पेडिंग पड़े ३२ हजार मामलों को निस्तारित करते हुए समझ में आया कि आपसी मतभेदों के कारण परिवार टूट रहे है। यह देखकर उनका मन द्रवित हो गया। उन्होंने अपने अनुभवों को सहारा लेते हुए आपसी समझाइश करके पारिवारिक मामलों को निपटाया। उन्होंने कहा कि जब उनकी थोड़ी सी मेहनत से किसी का घर बिगडऩे से बचता है तो उससे जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
महिलाओं को आगे बढ़ाने में करनी चाहिए मदद-
इससे पहले सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर रह चुकी विधायक दिया कुमारी ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के बाद हमें समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए, जिससे वे भी सशक्त हो सकें। कार्यक्रम संयोजक डॉ रश्मि कोठारी व संस्था को बधाई देते हुए कहा कि जैन समाज की महिलाएं घर के काम के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका मुखर होकर निभाती हैं। संस्था की केंद्रीय अध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि चीटियों से हमें संयमित अनुशासित व संगठित होने की प्रेरणा मिलती है। हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अगर किसी तरह की परेशानी आती है तो उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए।
Published on:
09 Apr 2018 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
