जयपुर

पेपर लीक कराकर पूरे परिवार को ही थानेदार बनवा दिया गिरोह ने, एक ही घर से निकले इतने सारे थानेदार

Rajasthan SI Paper Leak: अब इन थानेदारों की थानेदारी निकालने की तैयारी एसओजी कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 9:12 AM IST
Police Constable Attacked In Jaipur
si bharti paper leak case

Rajasthan SI Paper Leak: एसआई पेपर लीक मामले में अब एसओजी लगातार नए खुलासे करने में जुट गई है। एसओजी ने इस मामले में करीब चालीस लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही उस स्कूल संचालक को भी अरेस्ट कर लिया जहां से पेपर लीक हुआ था। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। इस बीच अब जानकारी मिली है कि कुछ अभ्यर्थियों ने तो पेपर मिलने के बाद अपने पूरे परिवार को ही पेपर लीक कर दिया और लगभग सभी को थानेदार भी बनवा ड़ाला। अब इन थानेदारों की थानेदारी निकालने की तैयारी एसओजी कर रही है।


जांच में सामने आया है कि सुरेश नाम के एक अभ्यर्थी ने पेपर लिया। उसके बाद अपने भाई कमलेश को दिया। यह पेपर वहां से सुरेश के जीजा के पास जा पहुंचा, उसका नाम भी सुरेश है। वह जालौर का रहने वाला था। उसके बाद दिनेश नाम के युवक के पास पेपर पहुंचा जो कि सुरेश के मामा का लड़का था। उसके बाद परिवार के कुछ अन्य लोगों के पास भी गुपचुप तरीके से पेपर पहुंचाया गया। पता चला कि सभी आपस में रिश्तेदार थे।


उधर पेपर मिलने के बाद भी कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे जो इसे सॉल्व नहीं कर सके, उन्होनें अपनी जगह पर पेपर सॉल्व करने के लिए डमी अभ्यर्थी बिठाए। इसके बारे में भी जांच की जा रही है कि कितने डमी अभ्यर्थी बिठाए गए हैं। इस पूरे मामले में अब मिनिस्टर किरोड़ी लाल मीणा भी एक्टिव हो चुके हैं। उन्होनें एसओजी के अफसरों से इस बारे में चर्चा की है। कई सबूत भी सौपें हैं और कोर्ट का हवाला देते हुए इस भर्ती को रद्द करने के ऑप्शन के बारे में भी नियम बताए हैं।

Published on: