
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे करीब नेता ने उठाया इतना बडा कदम
जयपुर। विधानसभा चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेता पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जयपुर में भाजपा के मीडिया सेंटर में गुरुवार रात को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामेश्वर दाधीच को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी साथ रहे। इनके अलावा अन्य नेता व सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल हुए। दाधीच के साथ ही दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
पहले बागी हो नामांकन किया, फिर वापिस लेकर भाजपा में आए...
रामेश्वर दाधीच ने सूरसागर विधानसभा से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी होकर बतौर निर्दलीय सूरसागर विधानसभा से नामांकन किया था। इसके बाद गुरुवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद शाम को जोधपुर से राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत विशेष विमान से रामेश्वर दाधीच को जयपुर लेकर पहुंचे।
---
भाजपा भी थी सक्रिय...
दाधीच के नामांकन को लेकर चिंतित भाजपा को भी थी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के ब्राह्मण नेताओं के दबाव के चलते ही रामेश्वर दाधीच ने अपना नामांकन वापस लिया है, क्योंकि अगर रामेश्वर दाधीच सूरसागर से निर्दलीय चुनाव लड़ते तो इससे हिंदू वोट कट जाते। इसका सीधा फायदा कांग्रेस के प्रत्याशी शहजाद खान को होता। यह भी वजह है कि कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने दाधीच से नामांकन वापसी के लिए संपर्क भी नहीं किया।
Published on:
09 Nov 2023 09:54 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
