
अशोक नगर थाना पुलिस ने सी-स्कीम में महिला कर्मचारियों को हथियार दिखाककर 15 लाख रुपए लूटने के मामले में मुख्य आरोपी को सवाईमाधोपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया हैं।
डीसीपी साउथ दिंगत आनंद ने बताया कि आरोपी संदीप नायक उर्फ दीपक उर्फ दीपू सूरजगढ़ झंझुंनू का रहने वाला है। मामले में शिप्रा गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनजीत सिंह और भरत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संदीप नायक उर्फ दीपक उर्फ दीपू डीवाईएस (दीपू, योगेश व सूरज) ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। इस ग्रुप के करीब 50 सदस्य हैं जो संगठित अपराध, मारपीट, आगजनी, फायरिंग, हत्या के प्रयास और लूटपाट की घटनाओं में शामिल हैं।
यह था मामला
24 अप्रैल को परिवादी नरेन्द्र चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं को हथियार दिखाकर दो अज्ञात व्यक्ति 15 लाख रुपए लूटकर ले गए थे। संदीप नायक उर्फ दीपक उर्फ दीपू पर 15 मामले दर्ज हैं।
Published on:
15 Jun 2024 11:13 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
