13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी और बढ़ेंगे हरी सब्जियों के दाम…टमाटर अभी और होगा लाल

आम आदमी को अभी कुछ दिन और महंगाई से जूझना पड़ेगा। टमाटर की कीमतें अभी भी 150 रुपए से ज्‍यादा है और इसमें में फिलहाल राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
अभी और बढ़ेंगे हरी सब्जियों के दाम...टमाटर अभी और होगा लाल

अभी और बढ़ेंगे हरी सब्जियों के दाम...टमाटर अभी और होगा लाल

आम आदमी को अभी कुछ दिन और महंगाई से जूझना पड़ेगा। टमाटर की कीमतें अभी भी 150 रुपए से ज्‍यादा है और इसमें में फिलहाल राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि अभी टमाटर की कीमतें और बढ़ सकती हैं। साथ ही कुछ और सब्जियों के दाम में भी इजाफा होने की उम्‍मीद है। जोरदार बारिश के कारण पत्तागोभी, फूलगोभी, ककड़ी, पत्तेदार साग आदि जैसी सब्जियों के महंगा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : दशहरी आम के दाम औंधे मुंह गिरे...40 रुपए में भी नहीं मिल रहे खरीदार

जयपुर फल और सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि उत्तर भारतीय पहाड़ियों में रिकॉर्ड बारिश के कारण रुकावट आई है। ऐसे में वहां से आने वाले सब्जियों के दाम अभी और बढ़ सकती हैं, जिसमें पत्तागोभी, फूलगोभी ककड़ी, पत्तेदार साग और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां शामिल हैं।हिमाचल प्रदेश बंदगोभी, फूल गोभी और शिमला मिर्च का प्रमुख सप्‍लायर है, जो देश अन्‍य राज्‍यों को सप्‍लाई करता है।

यह भी पढ़ें : टमाटर ने तोड़े तेजी के सारे रिकॉर्ड, 170 रुपए किलो पहुंचे दाम

कितने तक बढ़ सकती हैं कीमतें

थोक टमाटर व्यापारी अमित मलिक ने कहा कि टमाटर की थोक कीमतें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि भारी बारिश के कारण उत्तर भारत के राज्यों से स्थानीय आपूर्ति कम होगी। हालांकि, अभी टमाटर की थोक कीमत 80 से 90 रुपए प्रति किलो है, जबकि खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 140 से 160 रुपए प्रति किलो है।