14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राग-द्वेष से रहित सर्वज्ञ परमात्मा ही सच्चे देव’

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज के सान्निध्य में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वर्षायोग के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। 15 अगस्त से शुरू होने वाले आयोजनों के तहत 18 अगस्त को भगवान नेमीनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक और 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विष्णु बोहरा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ध्वजारोहण होगा। शाम को देशभक्ति गीतों पर आधारित सिंगिंग कॉम्पीटिशन आयोजित किया जाएगा। संजू जौला ने बताया कि धर्म प्रभावना महिला मंडल की ओर से जैन एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली लघु नाटिका आजादी की अमर कहानी झांसी की रानी का मंचन किया जाएगा।19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर शांतिनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। गाजे-बाजे के साथ भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भगवान की आराधना करेंगे।
गुरुवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य सुन्दर सागर महाराज ने कहा कि राग-द्वेष से रहित वीतराग एवं सर्वज्ञ परमात्मा ही सच्चे देव हैं। जिनेन्द्र भगवान की वाणी के माध्यम से आत्मकल्याण और मोक्ष का मार्ग बताने वाला सच्चा शास्त्र है। वहीं जो स्वयं संयम और आत्मसाधना के मार्ग पर चलकर जीवों को मोक्ष की प्रेरणा दे, वही सच्चा गुरु है।धर्मसभा का संचालन आर्यिका सुलक्ष्य मति माताजी, संघ की लब्धि दीदी, प्राप्ति दीदी एवं वंशिका दीदी ने किया। मंगलाचरण मंजू जैन ने किया। इससे पहले आचार्य सुन्दर सागर महाराज के सान्निध्य में अष्ट द्रव्यों से आचार्यों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन, नीरा जैन, दिलीप भाणजा, विमल पाटनी, नवरत्न टोंग्या, विनोद जैन सहित सुन्दर युवा मंच के सदस्य मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग