
सुसाइड नहीं महिला की गला घोंटकर की गई थी हत्या
नाहरगढ़ थाना इलाके में एक महिला ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मेडिकल बोर्ड की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पहले महिला का गला घोंटा गया उसके बाद उसे फंदे पर लटकाया गया। पुलिस मामले की जांच पूरी कर इसमें कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने बताया कि 21 सितंबर को धूलकोट फूटा कोट पुरानी बस्ती निवासी दीपक घोडीवाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। 12 साल पहले उसने संजना से लव मैरिज की थी। उसके दो बच्चियां है। 21 सितंबर को रोजाना की तरह वह ई रिक्शा लेकर चांदपोल चला गया। करीब साढ़े दस बजे उसका फोन आया कि वह बच्चियों को आंगनबाडी में छोड़कर गणगौरी अस्पताल जा रही हूं। फिर दिन में उसने फोन नहीं उठाया। 1.30 बजे वह संजना को देखने गणगौरी अस्पताल गया वह नहीं मिली। दो बजे घर पहुंचा तो वह फंदे से झूलती हुई मिली। पुलिस ने मृतका की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका संजना के विसरा एवं अन्य चीजे जांच के लिए ली गई।
गला घोंटा फिर लटकाया
मेडिकल बोर्ड की प्राथमिक जांच में सामने आया कि संजना देवी की मौत से पहले उसका गला घोंटा गया। उसके बाद उसे फंदे से लटकाया गया। जांच में संजना की हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
Published on:
25 Sept 2022 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
