
जयपुर
सीकर में खाटू श्याम जी के मंदिर में आज ग्यारस को लगने वाले मासिक मेले में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाएं और बच्चे भक्तों के पैरों तले रौंदे जाते रहे। जब तक भीड़ काबू आई तब तक तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरु की। मृतकों और घायलों के परिजनों का कहना था कि हम रोते रहे, गिडगिड़ाते रहे लेकिन कोई भी रुकने को तैयार नहीं थी। लोग रौंदते हुए आगे बढ़ रहे थे और हमारे परिजन नीचे दबे हुए चीखते जा रहे थे। इस घटना में अब तक तीन मौते हो चुकी हैं। तीनों महिलाएं हैं, करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें सीकर और जयपुर के अस्पतालों मंे भर्ती कराया गया है।
रात ग्यारह बजे बंद कर दिए थे पट, आज तड़के खुले थे चार बजे
दरअसल नियमानुसार खाटू श्याम जी में देर रात ग्यारह बजे पट बंद कर दिए गए थे। उसके बाद आज तड़के चार बजे पट खोले जाने थे। आज उजले पक्ष की एकादशी पर खाटू में मेला लगता है। हर महीने लगने वाले इस मेले मंे हजारों की संख्या में भक्त पूरे देश से आते हैं। आज सवेरे भी हजारों लोग मंदिर में थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले भगदड़ मच गई। लोग नीचे दब गए। लोागों की जानें चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ लोग रेलिंग फांदकर जाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही मंदिर खुला सबसे पहले दर्शन करने की होड़ मच गई।
Updated on:
08 Aug 2022 08:42 am
Published on:
08 Aug 2022 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
