14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कचरा फेंकने वालों पर वैन से निगरानी, होंगे चालान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान  

Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Oct 02, 2023

ग्रेटर नगर निगम में कचरा फैलाने वालों की सख्ती होगी। महापौर सौम्या गुर्जर और आयुक्त बाबू लाल गोयल ने एक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन सातो दिन 24 घंटे चलेगी। इस पर निगम कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। महापौर ने कहा कि मौके पर ही चालान किए जाएंगे। महापौर ने कहा कि निगम सीमा क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था दुरुस्त है। इसके बाद भी लोग सडक़ पर कचरा फेंक रहे है। इन सभी की वैन से निगरानी की जाएगी और जल्द ही वैन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

जगह-जगह किया श्रमदान

-ग्रेटर निगम की ओर से सांगानेर रेलवे स्टेशन पर श्रमदान कार्यक्रम हुआ। इसमें महापौर के अलावा निगम अधिकारी, कर्मचारी स्कूली बच्चे और स्ट्रीट वेंडर्स भी शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इससे पहले सभी ने मालपुरा गेट से सांगानेर जोन कार्यालय तक श्रमदान किया।
-इधर, हैरिटेज नगर निगम की ओर से जबेल चौक पर श्रमदान किया गया। उप महापौर असलम फारुखी, डीएलबी निदेशक हृदेश शर्मा, निगम आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य ने श्रमदान में हिस्सा लिया। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता की राह पर आगे बढऩे की जरूरत है। शहर को साफ रखना सफाईकर्मी की ही नहीं, सभी की जिम्मेदारी है।