जयपुर. अपराध संगोष्ठी में उठे मुद्दे के बाद पुलिस ने (Three arrested, 3100 rupees seized) जुआंरियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू किया है। पुलिस की टीम ने विश्वकर्मा थाने इलाके से 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर 3100 रुपए जब्त किए। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गत दिनों आयोजित अपराध गोष्ठी में जुआं, सट्टा का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इस कारण थाने स्तर पर पुलिस की टीमों की गठन कर सुपरविजन की जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके पाद विश्वकर्मा थाना पुलिस ने रोड नम्बर 17 से जुआ खेलते सुनिल कुमार,अनिल सरावग व जोधराज सिंह को गिरफ्तार कर 3100 रुपए नकद जब्त किए। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी ताश पत्तों से जुआं खेल रहे थे। । पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि स्पेशल टीम व थाने की टीम लगातार जुआंरियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।