7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan के छोटे से गांव से निकली बड़ी प्लेयर… अंडर – 19 क्रिकेट टीम में बुलावा…. मिट्टी के मैदान से ग्रीन ग्रास का सफर, आज से मैच शुरू

Under 19 cricket team: उनको सीएम भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत पूरा राजस्थान बधाई दे रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
cricket_photo_2024-01-11_12-10-01.jpg

cricket news

Under 19 cricket team: राजस्थान के गावों में छुपी प्रतिभाएं आखिर बाहर निकल रही हैं। छोटे छोटे गावों से बड़े प्लेयर सामने आ रहे हैं। ऐसे ही तीन प्लेयर निकले हैं राजस्थान के बाड़मेर जिले से। बाड़मेर जिले के गावों से एक नहीं तीन बेटियों को नेशलन लेवल पर सलेक्शन मिला है। तीनों बेटियों का चयन नेशनल अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। उनको सीएम भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत पूरा राजस्थान बधाई दे रहा है।


हम बात कर रहे हैं बाड़मेर जिल के बायतु उपखंड क्षेत्र के खोथों की ढाणी स्कूल की वर्षा जाखड़, शहीद प्रेमसिंह स्कूल की कमला और साथुनी बाड़मेर की छात्रा अनीता की। तीनों बेटियों का नेशनल अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ है। टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को क्रिकेट की प्रेक्टिस करवाई जा रही है। बेटियां अपने गांव में और स्कूल मेें माटी के मैदानों में खेलती थीं अब वे घास के मैदान पर प्रैक्टिस कर रही हैं।

पूरे राजस्थान से 25 प्लेयर का चयन किया गया है और इनमें से टीम डिसाइड होनी है। आज से चार दिन के लिए गुजरात के अहमदाबाद में अंडर -19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहे हैं। इसमें पूरे देश की टीमें शामिल हो रही हैं। नेशनल लेवल पर हुए बेटियों के चयन को लेकर गांव से लेकर पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है।

सीएम भजन लाल शर्मा ने लिखा कि... बिटिया वर्षा द्वारा अनेक संघर्षों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करना अभिनंदनीय व प्रेरणास्पद है। वह असंख्य खिलाड़ियों और बच्चों के लिए एक बेमिसाल प्रेरणा है। आपको हृदयतल से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं, आप इसी तरह प्रदेश व देश का मानवर्धन करती रहें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग