जयपुर

सोशल मीडिया में छाया राजस्थान का ये टिक टॉक स्टार, अपने रोमांटिक Videos के लिए है मशहूर

सोशल मीडिया पर लोग केवल अपनी यादों को ही नहीं संजोते बल्कि इसके जरिए कई लोग खूब नाम कमा रहे हैं और कुछ लोग तो इसके जरिए धनवान भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है पंकज जोशी (पीजे)।

2 min read
Dec 01, 2019

जयपुर। सोशल मीडिया पर लोग केवल अपनी यादों को ही नहीं संजोते बल्कि इसके जरिए कई लोग खूब नाम कमा रहे हैं और कुछ लोग तो इसके जरिए धनवान भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है पंकज जोशी पीजे ( Pankaj JoshiTik Tok ) । पंकज जोशी मूल रूप से राजस्थान के डूंगरपुर जिले के पुनाली गांव से है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रहते हैं। पंकज को उनके रोमाटिंक Videos के लिए खासा पसंद किया जा रहा है।

पंकज जोशी (पीजे) और उनकी साथी दिव्या उपाध्याय ( divya upadhyay Tik Tok ) को टिक टॉक पर काफी प्रसिद्धि मिली है। उनके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। खासकर युवा Pankaj Joshi PJ और दिव्या उपाध्याय की दीवाने हैं। दोनों का अभिनय वाकई कमाल का है।

दोनों के स्वाभाविक अभिनय, शानदार शैली और चुलबुले व्यक्तित्व ने उन्हें दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है। पंकज जोशी ने कहा कि वे ही जल्द ही एक रिएलिटी शो Tokers House में नजर आएंगे। शो में दिव्या उपाध्याय भी उनके साथ होगी। इस शो का एक गाना रिलीज हो चुका है, जिसे खूब देखा जा रहा है। यह शो दुबई में होगा।

टिक टॉक पर पंकज जोशी पीजे के 6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं दिव्या उपाध्यापंकज जोशी की सालाना के दिव्या के 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे आप अंदाज लगा सकते है कि सोशल मीडिया में दोनों के लिए कितनी दीवानगी है। पीजे कहते हैं कि सोशल मीडिया उभरती प्रतिभाओं के लिए बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है। यहां वे अपनी मेहनत से कॅरियर बना सकते हैं। बस आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा।

पीजे का कहना है कि एक समय था जब उनके जेब में पॉकेट मनी भी नहीं होती थी लेकिन वे आज सोशल मीडिया की बदोलत ही हर माह लाखों रुपए काम रहे हैं। पंकज जोशी का कहना है कि वे डूंगरपुर में जल्द एक वीडियो एलबम की शूटिंग करेंगे, जिसमें वो दिव्या उपाध्याय के साथ नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस एलबम को बनाने का उद्देश्य डूंगरपुर की खूबसूरती को पूरी दुनिया को दिखाना है।

Updated on:
01 Dec 2019 03:32 pm
Published on:
01 Dec 2019 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर