17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 साल में 5 साल जितना कर्ज! राजस्थान के बढ़ते बोझ पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने सरकार से मांगा जवाब

Rajasthan Politics News: टीकाराम जूली ने राजस्थान के बढ़ते कर्ज और राज्य को मिलने वाले टैक्स हिस्से पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज में रिकॉर्ड बना रही है और योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Himesh Rana

Mar 17, 2026

फोटो- टीकाराम जूली

Rajasthan Politics News: राजस्थान पर भी सियासी रंग चढ़ता ही रहता है। इस बार ये रंग राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर चढ़ाया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा और केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य को अपने हिस्से का टैक्स भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।

3 साल में ही बढ़ा भारी कर्ज

जूली ने सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने कर्ज लेने में रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने 5 साल में करीब 2.26 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जबकि वर्तमान भजनलाल सरकार करीब 3 साल में ही 2.22 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है।

पेंशन-सब्सिडी पर असर, विकास कार्य ठप

नेता प्रतिपक्ष के आरोप है कि बढ़ते कर्ज का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। कर्मचारियों को पेंशन समय पर नहीं मिल रही, किसानों को सब्सिडी नहीं मिल रही और कई विकास के काम रुक गए हैं। बोले कि सरकार का बड़ा हिस्सा कर्ज के ब्याज चुकाने में ही खर्च हो रहा है।

1900 करोड़ का फंड अटकने की आशंका

जूली ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव नहीं होने से केंद्र से मिलने वाला करीब 1900 करोड़ रुपए का फंड अटक सकता है। इससे कई योजनाओं पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ दौरे और भाषण में व्यस्त है, लेकिन आर्थिक स्थिति पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग