24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइटन शूट्स एयर गन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 24, 2026

Rajasthan

वेलूर. अड़कम्बारै मार्ग स्थित तूतीपेट में बुधवार को स्कूली बच्चों और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए टाइटन शूट्स एयर गन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी बी. एस. धनुष कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एयर गन स्पोर्ट्स युवाओं में अनुशासन, ध्यान और खेल भावना को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की खेल गतिविधियाँ जिले में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक नागराजन, राजन बाबू, प्रशिक्षण केंद्र के मालिक हरिराज नेताजी, प्रशिक्षक सौंदराजन योगराज, बालासुंदरी मोहनराज और साई प्रशांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।