12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 14 September : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Sep 13, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 3 है। आज के दिन में वाणी से संबंधित कार्य में सफलता की अच्छी संभावना रहेगी। यह कार्य कोई धन की प्रबंधन से जुदा हो या किसी मीटिंग में अपने कार्यों को दक्षता के साथ रखने से जुदा हो पत्रकारिता से जुडा हो और चाहे किसी रंग मंच पर किसी कलाकार द्वारा कह गए अपने शब्द या किसी लेखक द्वारा बहुत अच्छी मीमांसा हो सभी में एक बात विशेष तौर पर रेखांकित की जा सकेगी। आज के दिन में शब्दों का प्रभाव बहुत स्पष्ट और उच्च श्रेणी का रह सकता है। साथ में इन सभी कार्यों में जहां भी धन की उपलब्धता या धन की श्रेणी को प्रभावित करने की क्षमता भी उपलब्ध रहेगी। इस तरह से आज किए गए प्रयासों में उच्च स्तरीय संवाद की दक्षता के साथ धन की अच्छी श्रेणी भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।

टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'द जजमेंट' के साथ 'सिक्स ऑफ कप्स' है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में कुछ खास निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जिम पुरानी व्यवस्था को त्याग कर नई व्यवस्था की तरफ आगे बढ़ना और अपने लिए तनाव और परेशानियों को छोड़ते हुए खुशियों आनंद और नए लोगों के साथ आगे बढ़ने का रहने की संभावना है। अपनी अंतर्दृष्टि को जितना अधिक कम मिलेंगे उतने बेहतर परिणाम आज के दिन में प्राप्त होने की संभावना रहेगी।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन — मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर बहुत सारी गतिविधियों को एक साथ संचालित करने का रह सकता है। उच्च अधिकारी और सबोर्डिनेट्स के बीच संबंध तनावपूर्ण लेकिन पूरी दक्षता और क्षमता के साथ अपने कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देंगे। वे सभी लोग जो अपने कार्यों को करते समय अपनी क्षमता का उपयोग करेंगे। उन्हें आज बेहतर परिणाम मिलने की पूरी संभावना है प्रकृति उनके कार्यों के परिणाम स्वरुप धन और प्रतिष्ठा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवाने वाली है।


मूनसाइन आज के दिन में भावनात्मक संबंधों के लिए थोड़ी कम गुंजाइश दिखाई देती है। वे सभी लोग जो भावनात्मक संबंधों में है और एक ही कार्य स्थल पर कार्य कर रहे हैं। साथ कार्य करने को एंजॉय कर सकते हैं,लेकिन अतिरिक्त रूप से समय मिलना या समय की उपलब्धता बहुत मुश्किल रहेगी। आज अपने कार्यों पर फोकस करें।

आपका सवाल

प्रश्न: घर में गणेश की स्थापना क्या महत्व है? — राखी कुमावत

उत्तर: घर पर जब हम गणपति की स्थापना करते हैं तो इसका अर्थ यह है कि हमारे पूरे वर्ष में आने वाले संकटों से भगवान गणेश हमारी रक्षा करेंं अच्छे स्वास्थ्य और व्यापार और कार्य में उनका आशीर्वाद पाने के लिए और हमारे सारे अच्छे कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो पिछले वर्ष की जो भी हमारी कष्ट है। उनमें जो भी समस्याएं थी ईश्वर ने हमें आशीर्वाद दिया उसके लिए भी हम भगवान गणेश का को स्थापित करते हैं। धन्यवाद देने के लिए भी करते हैं। आकांक्षाओं के लिए भी करते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पहले मन्नत मांगते हैं पहले प्रार्थना करते हैं और वह प्रार्थना पूरी होने पर अपने घर में गणेश जी को पूजा के लिए स्थापित करते हैं।

ज्यों पं चंदनश्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष:- किसी प्रियजन की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी। व्यापार में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों से वाद — विवाद की स्थिति निर्मित होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृषभ:- उम्मीद से ज़्यादा खर्च होगा। परिजनो से मेल जोल बढ़ेगा। आलस के कारण ज़रूरी कार्य लम्बित होंगे। अनजान भय बना रहेगा। संत सान्निध्य मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैै।

मिथुन:- कार्यस्थल का महोल अनुकूल रहेगा। संतान की चिंता बनी रहेगी। माता — पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के ज़रूरी कार्य आज पूरे होंगे। वाहन पर खर्च होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

कर्क:- सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी। कर्मचारियों से मतभेद सम्भव हैै। बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य समय पर पूरे करें। यात्रा के योग है।

सिंह:- दिन उपयुक्त है। अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बावजूद आप की निंदा और कार्य में कमी निकाली जाएगी। सामाजिक कीर्ति में कमी आएगी। नए सम्पर्क बनेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या:— आज वाद — विवाद से बचे नए व्यवधान कार्य को बाधित करेंगे जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। नए कपड़े आभूषणों की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद सुलझेंगे।

वृश्चिक:- दिन की शुरूआत में कार्य में रुकावट आएगी। वाहन की खराबी से काम देरी से पूरे होंगे। सरकारी रुके कार्य आज पूरे होंगे। दोस्तों के सहयोग से कार्य होंगे। आर्थिक लाभ होगा।

धनु:- अपनी सोच को बदले जमाने के साथ चलना सीखें। जो बीत गया उसे भूल कर नई शुरूआत करें। धर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी अजनबी पर जल्द विश्वास न करें। उधार दिया पैसा मिलेगा।

मकर:- दिन की महत्ता को समझे। आलस उन्नति का सबसे बड़ा शत्रु है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ- दिन उत्तम है। उधार दिए पैसे मिल सकते है। भवन भूमि में निबेश शुभ रहेगा। नए कार्य की शुरुवात आज सम्भव है। न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। व्यापार में कर्मचारियो से परेशान रहेंगे।

मीन- दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। भाइयों से व्यवहार सुधरेंगे भक्ति भाव में मन लगेगा। वाहन सुख सम्भव है।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: सफर-27
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-47 बजे तक शुभ, पूर्वाह्न 10-49 बजे से अपराह्न 03-21 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 04-51 बजे से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-58 बजे से दोपहर 12-47 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि : अमावस्या तिथि सम्पूर्ण दिवारात्रि है। अमावस्या में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते, पर आज अमावस्या में पितृकार्य, स्नान, दान, अग्निहोत्र व यज्ञादि कार्य करने चाहिए।


नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र अन्तरात 04-54 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी ‘‘धु्रव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बन्धन, कठिन कार्य, कारीगरी, कूट-कपट के कार्य, युद्ध, चित्र व विद्यादि कार्य करने योग्य है।


योग: साध्य नामक नैसर्गिक शुभ योग अद्र्धरात्र्योत्तर 02-59 बजे तक, तदन्तर शुभ नामक नैसर्गिक शुभ योग है।


करण : चतुष्पद नामकरण सायं 05-59 बजे तक, तदन्तर नागादिक करण रहेंगे। स्थिर संज्ञक करणों में पितृकार्यादि करने चाहिए।

व्रतोत्सव: आज पितृकार्य अमावस्या, पिठोरी व कुशाग्रहणी, अमावस्या, मन्वादि, जैन वृषभोत्सव, राष्ट्रीय हिन्दी दिवस, लोहार्गल यात्रा, सती पूजन, मेला राणी सती झुंझनूं (राज.) आदि व्रतोत्सव हंै।

चंद्रमा: चंद्रमा सिंह राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।

ग्रह उदयास्त: बुध पूर्व में उदय दोपहर 12-12 बजे पर।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं।

दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर बाद 1-30 बजे से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: -आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (मो, टा, टी, टू, टे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि सिंह है। सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ माना गया है। सामान्यत: ये जातक शत्रुजयी, होशियार, प्रत्येक कार्य में निपुण, कलाप्रिय, मृदुभाषी, विद्यावान, आकर्षक और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी काम से सम्बन्ध रखने वाले होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु तक हो जाता है। सिंह राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य प्राय: उत्तम रहेगा। कार्य-क्षेत्र में लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। राज-समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य सिद्ध होंगे।