पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 7 और भाग्यांक 5 है। आज के दिन के अंदर समन्वय और सौहार्द जैसे विषयों के लिए बेहतर ऊर्जा मौजूद रहेगी। उसके साथ ही बैंकिंग और आर्थिक मुद्दों पर कार्य करने के लिए प्रकृति द्वारा उपलब्ध ऊर्जा का उपयोग करके पिछले दिनों अटके हुए कार्य और वित्तीय व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयत्न करने का दिन हो सकता है। साझेदारी व्यवसाय वालों के लिए आज आपस में अपने संबंधों पर बात करने के लिए और तनावपूर्ण विषयों को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। विदेश व्यापार या ऐसे व्यापार जिनमें एक से अधिक चैनल कम में लेने पड़ते हो उन सभी को एक साथ काम में लेने और लाभ की स्थितियां बनाने के लिए भी आज बेहतर दिन हो सकता है। मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज बेहतर उम्मीद कर सकते हैं।
टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड द लवर्स के साथ क्विन ऑफ वैंड्स है। आज के दिन अपने भावनात्मक संबंधों को एक बार फिर से पुनर्जीवित करते हुए आनंद और सानिध्य का पूर्ण रूप से लाभ लेते हुए नई योजना बनाने या कहीं कटता थी। उसको फिर से संबंधों को जोड़ते हुए या नए संबंधों की रूपरेखा बनाते हुए या वर्तमान अच्छे संबंधों का और अधिक आनंद लेने के लिए सही स्थान और व्यवस्था का चुनाव करते हुए एक आनंद भरा दिन आपके सामने है। इसका जितना अच्छा प्रबंधन करेंगे उतना ही ऊंचे दर्जे की भावनात्मक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर बहुत बेहतर संयोजन समन्वय आपसी समझ और एक दूसरे की प्रतिभा का सही इस्तेमाल करते हुए उलझे हुए कार्य और धन की अच्छी व्यवस्था के साथ सुपीरियर की नजर में एक्सीलेंट काम होने की उम्मीद रहेगी। सामान्य दिनों से बेहतर रिजल्ट मिलने से दिन की शुरुआत ही ऊंचे लक्षणों की प्राप्ति के लिए संघर्ष में बदल जाएगी। दिन के मध्य के बाद निर्धारित ऊंचे लक्ष्य बहुत छोटा प्रतीत होंगे। सामूहिक शक्ति से बेहतर काम होने की उम्मीद की जा सकती है।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक तौर पर बहुत ही सफल रहने की उम्मीद है। आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए नए लोगों संपर्क बनाने के लिए नए लोगों के साथ संबंधों में गहराई के लिए इन सभी प्रकरणों में आज का दिन बहुत कम निराश जनक रह सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी कुछ ना कुछ अनुभूति की उम्मीद की जा सकती है। पहले से बिगड़े हुए संबंधों को ठीक करने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकता है। लेकिन फिर भी इस बात का ख्याल रखना होगा की अपनी बात कहते समय परिस्थितियों का आकलन कर लेना जरूरी है।
कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिए हाथ से आने वाला सप्ताह बहुत समझदारी से चलने का रह सकता है। जिन्हें थोड़ी बहुत समस्याएं पहले से हैं उन्हें आने वाली स्वास्थ्य की समस्याओं को बिल्कुल भी हल्के नहीं लेना चाहिए। जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें अपने खान-पान दिनचर्या और व्यायाम का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। अधिक व्यायाम और नए अधिक भोजन इस नीति पर चलना इस सप्ताह श्रेष्ठ कारक रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में संक्रमण से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का अंत अगर छोटी-मोटी समस्या हो तो उसे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य का प्रशिक्षण आवश्यक करने की आवश्यकता है। छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को टालना ठीक नहीं रहेगा।
आपका सवाल
प्रश्न: गणेशजी को तुलसी क्यों नहीं चढ़ाते हैं? — देविका माथुर
उत्तर: सनातन संस्कृति में बहुत से ज्ञान को कथाओं के रूप में समझने की दृष्टि से बताया गया है। इसी क्रम में ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश और तुलसी जी ने एक दूसरे को श्राप दिया था और यही वह कारण है जिस कारण गणेश जी की पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं किया जाता।
ज्यों पं चंदन श्याम नारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। माता पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। परिजनों का आगमन आनंद की अनुभूति कराएगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है।
वृषभ: असमंजस की स्थिति से गुजर रहे हैं। धैर्य रखें जल्दबाजी में फैसले न लें। अपनों से बड़ों का सम्मान करें। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा।
मिथुन: कम बोलें लेकिन अच्छा बोलें। क्रोध पर नियंत्रण रखों। फिजूलखर्ची से बचें। न्यायालय से जुड़े प्रकरण यथावत रहेंगे। किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन उन्नति प्रदान करेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा।
कर्क: सामाजिक आयोजनों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मकान दुकान बदलने के योग है। नया व्यापार शुरू हो सकता है। आर्थिक मदद मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। भाइयों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा।
सिंह: किसी की देखा देखी न करें। स्वयं को न बदलें। व्यापार में नई तकनीकी का प्रयोग उन्नति प्रद रहेगा। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
कन्या: अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। पूर्व में किया निवेश लाभदायी रहेगा। प्रेम प्रसंग के कारण मन विचलित रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन सुख संभव है।
तुला: व्यापार में चल रही परेशानी से तनाव बढ़ेगा। न चाहते हुए भी आपको वही कार्य करना होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। शेयर मार्केट या तेजी मंदी के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त नहीं है।
वृश्चिक: परिजन से मेलजोल बढ़ेगा। घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। परिजनों से खुशखबरी प्राप्त होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आर्थिक समृद्धि होगी।
धनु: समय की अनुकूलता का आभास होगा। सुख साधनों पर खर्च बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। बड़ों का सम्मान करें। निवेश करने से पूर्व विचार करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
मकर: मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनाएंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। वाहन पर खर्च होगा। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
कुंभ: झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। बहनों से संबंध मधुर बनेंगे। अपनी संकीर्ण मानसिकता को बदलें। समय के साथ चलें भवन भूमि से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे।
मीन: नौकरी में तरक्की करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आस पड़ोसियों से संबंधों में कटुता आएगी। आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होने वाला है।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: सफर- 29
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: प्रात: 07-47 बजे से प्रात: 09-19 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-22 बजे से सायं 04-56 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-57 बजे से दोपहर 12-46 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
शुभ तिथि: प्रतिपदा नन्दा संज्ञक तिथि प्रात: 09-18 बजे तक, तदुपरान्त द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में चन्द्रमा क्षीण रहता है। अत: मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए हैं, पर देवी कार्य व नवरात्रा के लिए शुक्ल प्रतिपदा को शुभ माना है। द्वितीया तिथि में सभी मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी ‘‘धु्रव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 07-36 बजे तक, तदुपरान्त हस्त ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विवाह, जनेऊ, वास्तु (घर), प्रवेश और स्थिरता के कार्य और हस्त नक्षत्र में यात्रा, विद्या, विवाह, अलंकार व प्रतिष्ठादिक कार्य शुभ होते हैं।
योग: शुक्ल नैसर्गिक शुभ योग अंतरात्रि 04-12 बजे तक, तदन्तर ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग: यमघंट नामक अशुभ योग प्रात: 07-36 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक है। यमघंट नामक योग में विशेष रूप से यात्रादि शुभ नहीं होती।
करण : बव नामकरण प्रात: 09-18 बजे तक, तदन्तर बालव व कौलव आदि करण क्रमश: है।
व्रतोत्सव: आज नवीन चन्द्र के दर्शन उ.मु. उत्तर शृंगोन्नत, नक्त व्रत, साम श्रावणी उपाक्रम (सामवेदियों की राखी) मौन व्रत प्रा. व वीर जन्मोत्सव (जैन), प्रथम प्रकाश उत्सव गुरु ग्रंथ साहिब (प्रा.म. से) गुरु अमरदास व रामदास पुण्यं दिवस (न.म.से) तथा शंकर देव तिथि (आसाम) महापात सायं 04-42 बजे से रात्रि 08-47 बजे तक है।
चंद्रमा: चंद्रमा कन्या राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है।
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज विवाह व अतिआवश्यकता में उ.फा. नक्षत्र में (सूर्य युति दोष) व हस्त में (भौम युति दोष), गृहारम्भ अ.आव. में हस्त में (क्षीण चन्द्र दोष) व विपणि व्यापारारम्भ का हस्त नक्षत्र में शुभ मुहूर्त है।
दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे:- इनके नाम (पी, पू, ष, ण, ठ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्य रूप से ये जातक कुशाग्र बुद्धि, सत्य और मृदुभाषी, भाग्यशाली, सम्मानीय, पर कुछ पाप ग्रहों के प्रभाव से थोड़े क्रोधी, चालाक व प्रमादी भी होते हैं। इनका भाग्योदय 28 वर्ष की आयु के बाद होता है। कन्या राशि वाले जातकों को अपने कार्य-क्षेत्र में लाभ के लिए कठोर परिश्रम व प्रयास करना पड़ेगा।