
पुलिस का एरिया डोमिनेशन एक्शन, पत्रिका फोटो
Area Domination Action: जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के आदतन बदमाशों और संदिग्ध लोगों की पहली बार ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से धरपकड़ शुरू की है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने मानसरोवर सर्कल क्षेत्र में दबिश देकर 33 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया। आसमान से तीसरी आंख से निगरानी के चलते बदमाश मौके से भाग नहीं सके।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने मानसरोवर सर्कल क्षेत्र में शुक्रवार को बदमाशों के ठिकानों पर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने 33 बदमाशों को गिरफ्तार किया। उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया।
गिरफ्तार किए गए 33 जनों में से 18 को आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत तथा 15 को बीएनएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। पुलिस की औचक कार्रवाई से संबंधित इलाकों में दहशत का माहौल रहा।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने मानसरोवर सर्कल क्षेत्र में यह कार्रवाई मुहाना, शिप्रापथ, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी और नारायण विहार थाना इलाकों में की गई। हालांकि उच्च स्तर पर हुई कार्रवाई ने स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। थाना इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की लचर व्यवस्था के चलते भी अपराधों में हो रही बढ़ोतरी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
मुहाना थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस के खोल जब्त किए गए। वहीं, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 299 पव्वे और 25.5 लीटर शराब जब्त की गई। अभियान से पहले चालानशुदा और संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस बीते लंबे समय से एरिया डोमिनेशन के तहत औचक अभियान चलाकर बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। पुलिस की औचक कार्रवाई से शहर में आदतन अपराधियों में भय है। वहीं अब पुलिस ने औचक कार्रवाई में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
24 Jan 2026 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
