
राजस्थान संस्कृति महोत्सव से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, प्रदेश की लोक संस्कृति की बिखरेगी छटां
राजस्थान में हर जिले एवं ब्लॉक स्तर पर राजस्थान संस्कृति महोत्सव का आयोजन होगा। इससे न सिर्फ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कलाकारों को भी एक मंच मिलेगा। अगले सप्ताह 20 मार्च से इसकी शुरुआत कोटा से होगी। 22 से 30 मार्च तक राजस्थान संस्कृति महोत्सव मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर 20 से 26 मार्च तक हर जिले में कार्यक्रम के साथ ही 30 मार्च तक राजस्थान संस्कृति महोत्सव मनाया जाएगा। राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, चौराहों और सरकारी भवनों पर विशेष रोशनी और सजावट की जाएगी। शहर के प्रमुख स्थलों पर राजस्थान की समृद्ध परंपराओं पर आधारित रंगोली बनाई जाएगी।
थार महोत्सव में पहली बार कैमल टेटू शो
इधर, बाड़मेर में तीन दिवसीय थार महोत्सव की शुरूआत 18 मार्च से होगी। फेस्टिवल की तैयारियों जोर-शोर से चल रही है। 18 मार्च को कवि सम्मेलन में कवि डॉ. कुमार विश्वास आएंगे। थार फेस्टिवल की जानकारी एवं फोटो वीडियो अपलोड करने के लिए थार महोत्सव फेसबुक पेज भी लॉन्च किया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने व स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए थार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल व इंटरनेशनल तक हमारी संस्कृति को कैस पहुंचाया इसके लिए अलग-अलग जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थार महोत्सव में पहली बार कैमल टेटू शो, भजन संध्या होगी।
Published on:
16 Mar 2023 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
