scriptजवाहर नगर: बीच आबादी ट्रांसफर स्टेशन, हजारों लोग परेशान | transfer station in jawahar nagar jaipur BVG heritage jmc | Patrika News
जयपुर

जवाहर नगर: बीच आबादी ट्रांसफर स्टेशन, हजारों लोग परेशान

—चार वर्ष में क्षेत्रीय लोगों ने अनगिनत शिकायत की, लेकिन निगम में सुनवाई नहीं

जयपुरNov 28, 2021 / 06:54 pm

Ashwani Kumar

जवाहर नगर: बीच आबादी ट्रांसफर स्टेशन, हजारों लोग परेशान

जवाहर नगर: बीच आबादी ट्रांसफर स्टेशन, हजारों लोग परेशान

जयपुर। जवाहर नगर सेक्टर—01 में हैरिटेज नगर निगम की जमीन पर बने ट्रांसफर स्टेशन से हजारों लोग परेशान हैं। चार वर्ष में स्थानीय लोग कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब स्थिति यह है कि लोगों का यहां रहना मुश्किल हो गया है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपने रास्ता तक बदल लिए हैं।
दरअसल, जवाहर नगर सेक्टर एक के मुख्य मार्ग पर निगम की खाली जमीन पर 2017 में बीवीजी कम्पनी ने ट्रांसफर स्टेशन बना लिया। स्थानीय लोगों ने उस समय भी विरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आस—पास के लोगों का कहना है कि पहले यहां पर सिनेमा हॉल बनना था, लेकिन इस योजना को मूर्तरूप नहीं मिल पाया। उसके बाद से यह जमीन खाली पड़ी है। अब यहां पर ट्रांसफर स्टेशन बना दिया।
दिन भर आता कचरा
आबादी के बीच में बनाए गए ट्रांसफर स्टेशन पर दिन भर हूपरों की आवाजाही लगी रहती है। पहले जमीन के एक हिस्से में ही ट्रांसफर स्टेशन बना था, लेकिन कुछ महीनों से पूरी जमीन पर ही कचरा डाला जा रहा है। दिन भर हूपर यहां आकर कचरा डालते हैं। उसके बाद कचरा बड़े ट्रक में भरकर कचरागाह पर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से ट्रक समय पर नहीं आ रहे। ऐसे में रात भर कचरा पड़ा रहता है। हवा चलने पर कचरा घरों तक में आ जाता है।
हर जगह एक जैसा हाल
बीवीजी ने राजधानी में कचरा एकत्र करने के लिए 16 ट्रांसफर स्टेशन बनाए हैं। इसमें से अधिकतर आबादी के बीच में ही हैं। सभी जगह लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं, निगम के अधिकारियों ने कभी भी इन स्टेशन का निरीक्षण नहीं किया और कम्पनी ने नियमानुसार इनको बनाया भी नहीं। इसी वजह से दिन भर आस—पास के लोग परेशान रहते हैं।

जमीन की तलाश जारी
कुछ लोगों की शिकायत आई थी। उसके आधार पर पास में ही जमीन की तलाश की जा रही है। एक दो जगह देखी हैं, लेकिन वहां पर ट्रांसफर स्टेशन नहीं बनाया जा सकता।
—अशीष श्रीवास्तव, उपायुक्त, स्वास्थ्य, हैरिटेज निगम

Home / Jaipur / जवाहर नगर: बीच आबादी ट्रांसफर स्टेशन, हजारों लोग परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो