
देवली.
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 30 पौधे लगाए गए। इनमें नीम, पीपल, जामुन, करंज और बरगद जैसे छायादार एवं औषधीय पौधे शामिल थे। एसडीएमसी सदस्य सांवरा गुर्जर एवं जगदीश टेलर ने कहा कि मां के नाम पर एक पेड़ लगाना पर्यावरण के साथ-साथ हमारी मातृ शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। ऐ
कार्यक्रम में व्याख्याता सुधीर चौधरी, छगनलाल मीणा, आशा मीणा, नरेंद्र पेडवाल, रामरतन कुमावत, मनोहर लाल कुमावत, सुनीता वैष्णव, कमलेश मीणा उपस्थित रही।
देवली.डाबर कला विद्यालय में पौधरोपण करते एसडीएमसी सदस्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं
Updated on:
25 Jul 2026 06:00 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am
