5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, सहायक अभियंता को गंदा पानी पिलाने की कोशिश

सांगानेर की कई कॉलोनियों में 15 दिन से घरों में आ रहा गंदा पानी स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में सहायक अभियंता कार्यालय पर ढाई घंटे तक महिलाओं व लोगों का उग्र प्रदर्शन सांगानेर में दादाबाड़ी, सेवाबस्ती, भैरव कॉलोनी, महावीर नगर, गोपी नगर समेत 10 से ज्यादा कॉलोनियों में 15 दिन से नलों में गंदा पानी आ रहा है। लेकिन जलदाय इंजीनियरों ने सुनवाई नहीं की और परेशान महिलाओं और सैकड़ों लोगों का गुरुवार को सब्र का बांध टूट गया।  

Google source verification

दोपहर बाद स्थानीय पार्षद गिर्राज प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं और पुरुषों ने सहायक अभियंता कार्यालय पर ढाई घंटे तक उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। महिलाएं मटके लेकर पहुंचीं और पार्षद शर्मा व अन्य लोग घरों में आ रहे गंदे पानी से भरी बोतलें लेकर पहुंचे। सहायक अभियंता आर.सी. जांगिड़ भी वहां पहुंचे तो लोग उग्र हो गए और बोतल में भरे गंदे पानी को उन्हें पिलाने की कोशिश की।

जांगिड़ ने किसी तरह से वहां से भागकर खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। पार्षद शर्मा जैसे ही सहायक अभियंता जांगिड़ के कक्ष में पहुंचे तो दोनों के बीच पुलिस के सामने ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने मुश्किल से जांगिड और पार्षद शर्मा को शांत कराया और पेयजल समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन दिलाया। सहायक अभियंता ने 15 दिन से घरों में आ रहे दूषित पानी की समस्या का समाधान करने और पर्याप्त प्रेशर से पानी की सप्लाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने प्रदर्शन बंद किया।

इस मामले को लेकर सांगानेर अधिशासी अभियंता एन.के. वर्मा और सहायक अभियंता आर.सी. जांगिड़ को कई बार फोन किया लेकिन दोनों ने ही कोई जवाब नहीं दिया।

 

कई कॉलोनियों में 15 दिन से गंदा पानी आ रहा है। सहायक अभियंता को शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में घेराव और प्रदर्शन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।

गिर्राज शर्मा पार्षद-89

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8k9qrf
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8k9qr6