
ट्रंप के फैसले काफी नुकसानदेह: अमरीकी अधिकारी
वाशिंगटन . एक अमरीकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि डॉनल्ड टं्रप के फैसले देश के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। कहा है कि ट्रंप ने जिन लोगों को नियुक्त किया है वे देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कैसे बचा पाएंगे, वे ट्रंप की नीतियों को ही लागू कर रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे ‘आइ एम पार्ट ऑफ रेजिस्टेंस इनसाइड द ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन’ लेख में यह बात कही है। हालांकि अधिकारी ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया।
अधिकारी ने कहा कि हम प्रशासन को कामयाब होते देखना चाहते हैं। हमारी नीतियां अमरीका को सुरक्षित और समृद्ध बनाए हुए हैं। हमें सबसे पहले देश के लिए
काम करना है, न कि किसी व्यक्ति के लिए।
लेख के मुताबिक ट्रंप द्वारा नियुक्तलोग कैसे देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाएंगे, जबकि वे ट्रंप की नीतियों को ही लागू कर रहे हैं।
यह सब डॉनल्ड ट्रंप के वाइट हाउस में रहने तक जारी रहेगा। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने लेख में उन पर लगाए आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह लेख प्रतिरोध का हिस्सा है।
ट्रंप की रुहानी से हो सकती है मुलाकात
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में वह अपने ईरानी समकक्ष हसन रूहानी से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के संबंध में, कुछ भी संभव है। वह बात करना चाहते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर है, न कि मुझ पर। मैं मुलाकात करने में भरोसा रखता हूं। अगर वह मुझसे मिलते हैं तो हमारे और दुनिया के लिए बेहतर है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मुलाकात में विश्वास रखते हैं। वह मिलना चाहते हैं, तो मैं मिलूंगा। जब भी वे चाहे। उनके लिए और हमारे लिए अ‘छा है और दुनिया के लिए भी यह अ‘छा है। हालांकि अमरीका ने ईरान पर अगस्त में फिर से प्रतिबंध लगा दिया था।
Published on:
7 Sep 2018, 1:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.