Tuesaday Horoscope : मंगलवार के दिन कर्क राशि वालों का जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। मिथुन राशि वाले शांत रहें और कुम्भ राशि वालों को मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका सोमवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है…तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में…जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल
मेष : पारिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।
वृषभ : पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन : शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
कर्क : दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
सिंह : अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
कन्या : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
तुला : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक : जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर हो लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु : आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मकर : क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
कुम्भ : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। सूझबूझ से धनलाभ होगा। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।