4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल की बच्ची के साथ रेप, वो बोल भी नहीं सकी बस चीखती रही……रेपिस्ट को कोर्ट ने दी ये खौफनाक सजा

Rajasthan News: बच्ची को अपने साथ ले गया और उसका जीवन बर्बाद कर डाला। बच्ची खून से लथपथ हालात में मिली थी। वह बस रोए जा रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
court.jpg

demo pic

Rajasthan News: दो साल तीन महीने की मासूम बच्ची को तीस साल के दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। वह चीखती रही, बिलखती रही लेकिन मानों दरिंदे के सिर पर खून सवार था। उसने बच्ची को बर्बाद कर दिया। मामला इस साल मई के महीने का है। इस मामले में अब कोर्ट ने रेप के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला बांरा जिले का है।

इस केस में पुलिस का काम भी बेहद सराहनीय रहा। पुलिस ने भी बेहद कम समय में जांच पूरी की और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। बच्ची काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रही। पुलिस ने बताया कि घटना 11 मई की है। बच्ची अपने घर में थी इसी दौरान घर के नजदीक रहने वाला आरोपी घर पहुंचा। बच्ची को अपने साथ ले गया और उसका जीवन बर्बाद कर डाला। बच्ची खून से लथपथ हालात में मिली थी। वह बस रोए जा रही थी।

इस मामले में आरोपी के फरार होने से पहले ही, सिर्फ चौबीस घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और 13 दिन में केस को जांच पड़ताल के बाद बंद भी कर दिया। अब कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है। हांलाकि बच्ची के परिवार और वकील ने बच्ची से रेप के आरोपी को मौत की सजा सुनाने के लिए मांग की थी। कोर्ट ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास की सजा भोगने का दंड दिया है। बता दे कि कोर्ट पीड़ित पक्ष के भरण - पोषण के लिए इस तरह के मामले में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत मुआवजा राशि देने के भी निर्देश देते है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग