
अभियंताओं को मिलेगी नियमों में शिथिलता, 20 तक पदोन्नति
जयपुर। नगरीय विकास विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं को गुरुवार को विभागीय मंत्री शांति धारीवाल ने तोहफा दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमों में शिथिलता देने की बात कही। शुक्रवार को मंत्री का जन्मदिन है और उससे एक दिन पहले आठ दिन से हड़ताल पर बैठे अभियंताओं की हड़ताल को खत्म करवा दिया।
सुबह अभियंताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री आवास पर पहुंचा और नियमों में शिथिलता देने की बात कही। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर नियमों में शिथिलता देने की बात कही। 20 नवम्बर तक पदोन्नति करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर से जेईएन हड़ताल पर चल रहे थे। इससे पटï्टे से लेकर सड़कों के पेचवर्क का काम प्रभावित हो रहा था।
ये हैं प्रमुख मांगे
—जेडीए जेईएन की भर्ती नहीं करता। यही वजह है कि जेडीए में एईएन की 90 पोस्ट खाली हैं। इसी तरह आरयूआईडीपी में 75 सीटें खाली हैं। इनको भी पदोन्नति से भरने की मांग की जा रही है।
—यदि शिथिलता देकर पदोन्नति नहीं होती है तो बड़ी संख्या में अभियंता जिस पोस्ट पर भर्ती हुए हैं, उसी पर रहते हुए सेवाानिवृत्त हो जाएंगे।
Published on:
28 Oct 2021 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
