25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : चर्चाओं और अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत, ‘मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी कोई चर्चा नहीं’

Rajasthan Election 2023 : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज कर दिया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Sep 28, 2023

photo_6100175663379102768_x.jpg

जयपुर। Rajasthan Election 2023 : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में जब शेखावत से पूछा गया कि आपको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़वाने की चर्चाएं चल रही हैं, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय तो पार्टी जाने, कौन चुनाव लड़ेगा? यह पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन फिलहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

शेखावत ने कहा कि बैठक में राजस्थान में आगामी चुनाव संबंधी विचार हुआ। सारी परिस्थितियों और क्षेत्रों पर चर्चा हुई। चुनाव में क्या समीकरण बनेंगे? उस पर भी चर्चा हुई। चुनाव के हालात पर भी चर्चा हुई। वर्तमान सरकार के हालात पर भी चर्चा हुई। समाज और प्रदेश में व्याप्त मुद्दों पर भी चर्चा हई।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। भ्रष्टाचार के विषय पर भी बहुत विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में मेरे चुनाव लड़ने संबंधी कोई चर्चा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : शाह-नड्डा की दिल्ली रवानगी, अब कभी भी आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत जी के वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें। बाड़ेबंदी की तो उन्हें आदत है। मुख्यमंत्री के उपराष्ट्रपति के राजस्थान दौरों पर सवाल पर शेखावत ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी हार से डरे हुए हैं। उन्हें उपराष्ट्रपति का राज्य में आगमन भी खटक रहा है। केंद्र से तो वैसे ही उन्होंने तकरीबन सारे संबंध काट लिए हैं। एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप गहलोत जी बहुत हल्की बातें करते हैं। अब क्या कांग्रेस राजस्थान आने के लिए वीजा देगी?

यह भी पढ़ें : राजस्थान में खोले जाएंगे विभिन्न श्रेणी के 11 न्यायालय, इतने पदों पर होगी भर्ती, सीएम अशोक गहलोत ने जारी की स्वीकृति

वहीं, कर्मचारियों के भुगतान रुकने की खबरों पर शेखावत ने तंज कसा कि कौन कहता है कि जनता को राहत न दो? लेकिन साढ़े चार साल सोने के बाद चुनावी लाभ के लिए सफेद हाथी जैसी इतनी घोषणाएं कर दो कि कर्मचारियों को भुगतान का संकट हो जाए, क्या ये अन्याय नहीं है? उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सामने है और राज्य सरकार आमजन का दीवाला निकालने में जुटी प्रतीत हो रही है।