
शहरों में भी होंगे ओलम्पिक, उपायुक्तों को सौंपी जिम्मेदारी, इन खेलों के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी
जयपुर। राजधानी में इसी माह से शहरी ओलम्पिक खेल शुरू होंगे। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने को लेकर अफसरों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी जोन उपायुक्तों के साथ अधिशाषी अभियंता और राजस्व अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
सीएम बजट घोषणा के तहत राज्य खेलों की तर्ज पर वार्ड जिला एवं राज्य स्तर पर राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2023 खेलों का आयोजन होगा। इसके तहत राजधानी में भी शहरी ओलम्पिक खेल शुरू होने है। ये खेल 23 जून से शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए सभी जोन उपायुक्त अपने—अपने क्षेत्रों में खेल मैदान चिह्नित करने के साथ रेफरी की व्यवस्था और अन्य तैयारी करेंगे।
खिलाडियों के लिए ड्रेस
अधिशाषी अभियंता मुख्यालय को खेल उपकरण खरीदने, खिलाडियों के लिए ड्रेस और भोजन आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं खेलों के प्रचार—प्रसार के लिए राजस्व अधिकारी मुख्यालय को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन का काम भी किया जाएगा।
इधर भी तैयारी शुरू
जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शहरी ओलम्पिक खेलों की तैयारियों को लेकर निगम प्रशासन ने पहले ही सभी जोन उपायुक्त व ग्रेटर निगम क्षेत्र में आने वाली राजकीय स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों के साथ की बैठक कर ली है। निगम के 150 वार्डो को 34 खेल क्लस्टरों में बांट कर राजीव गांधी खेलों का आयोजन किया जायेगा।
6 दिन होगा खेलों का आयोजन
शहरी ओलम्पिक खेलों के तहत राजधानी में 6 दिन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसमें कबड्डी, टेनिसबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो—खो, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
Published on:
02 Jun 2023 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
