3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, बाइक पर किसी के साथ बैठा देखकर पेट में घोप दिया था चाकू

करधनी थाना पुलिस ने पत्नी के चरित्र पर शक कर चाकू से वार करने के मामले में फरार पति को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात के समय काम में लिया गया चाकू बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Nov 09, 2022

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, बाइक पर किसी के साथ बैठा देखकर पेट में घोप दिया था चाकू

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, बाइक पर किसी के साथ बैठा देखकर पेट में घोप दिया था चाकू

करधनी थाना पुलिस ने पत्नी के चरित्र पर शक कर चाकू से वार करने के मामले में फरार पति को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात के समय काम में लिया गया चाकू बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जितेन्द्र शर्मा पुछरी नगर भरतपुर का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को चिरायु अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक घायल अवस्था में महिला भर्ती हुई है। इस पर पुलिस थाना करधनी से हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने महिला के पर्चा बयान लिए तो उसने बताया कि पति उसके उपर शक करता है। जिसकी वजह से हमारा पहले भी झगड़ा हो चुका है। हम लोग डेढ़ साल से अलग रह रहे है। लेकिन पति के कहने पर ही चार दिन से साथ रहने लगे थे। जिस पर उसने मेरे उपर शक करते हुए मारने के लिए पेट में चाकू घोप दिया।

चाकू मारने के बाद हो गया फरार
थानाधिकारी बी.एल मीणा ने बताया कि आरोपी पति चाकू मारने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया।

Story Loader