7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Affordable Art Exhibition’- प्रदर्शनी में चित्र और मूर्तिकला का फ्यूजन

सिविल लाइंस स्थिति अर्थेन नेस्ट में शुक्रवार को प्रदेश और देश के 40 कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। तीन दिन चलने वाले 'अफॉर्डेबल आर्ट एग्जिबिशन' में चित्रकला और मूर्तिकलाओं की विभिन्न शैलियों का फ्यूजन देखने को मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Nov 20, 2021

'Affordable Art Exhibition'- प्रदर्शनी में चित्र और मूर्तिकला का फ्यूजन

'Affordable Art Exhibition'- प्रदर्शनी में चित्र और मूर्तिकला का फ्यूजन


'अफॉर्डेबल आर्ट एग्जिबिशन' में 40 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित
जयपुर।
सिविल लाइंस स्थिति अर्थेन नेस्ट में शुक्रवार को प्रदेश और देश के 40 कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। तीन दिन चलने वाले 'अफॉर्डेबल आर्ट एग्जिबिशन' में चित्रकला और मूर्तिकलाओं की विभिन्न शैलियों का फ्यूजन देखने को मिला। यहां चित्रकला और मूर्तिकला की यथार्थशैली की कृतियों में जहां रंगों और आकृतियों की खूबसूरती देखने योग्य है वहीं अमूर्तशैली में कलाकारों का रूपाकारों को गढऩे की पीछे उनकी सोच का दर्शन देखने वाले को अलग ही संसार में ले जाता है।
स्टोर के निदेशक पुरुषोत्तम पोद्दार ने बताया कि यहां प्रदर्शित कृतियां चाहे अमूर्त हों अथवा मूर्त शैली में हर कला कृति के पीछे कलाकार की मौलिक सोच का प्रभाव खास है। नीरा जैन ने बुद्धा, वंदना अग्रवाल ने मधुबनी शैली में ट्री ऑफ़लाइफ, पल्लवी बाहेती ने पेड़ों के अलग अलग रंग और आयुषि सोनी ने डिजिटल आर्ट में इजिप्ट की आर्ट को अलग ही अंदाज में चित्रित कर चित्रकला की यथार्थ शैली को भी अलग रूप दिया है। जयपुर के मशहूर कलाकार पद्मश्री शाकिर अली, रूक्ष्मनि कुमारी, अर्चना सुराना, डॉ.जयश्री पेरिवाल, राजीव देवान और प्रदीप बाहेती ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी अदिति अग्रवाल ने क्यूरेट की है।