
शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले को दबोचा, चोरी का माल बरामद
सुभाष चौक थाना पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर बदमाश और चोरी का माल खरीदने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपए की चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी (उत्तर) राशि डोगरा ने बताया कि 6 फरवरी को सुभाष चौक में परिवादी रोशनलाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसके घर के बाहर से चोर ई रिक्शा और चार बैट्रियां, मोटर और स्टेपनी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एडिशनल डीसीपी सुमन चौधरी, एसीपी डॉ हेमन्त जाखड़ थानाधिकारी रामफूल मीणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी रफीक खान और अफसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया।
इस तरह पकड़े बदमाश
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भट्टा बस्ती निवासी रफीक खान, अफसार ज्योति नगर भट्टा बस्ती और निराला उर्फ छोटा पंचायती मस्जिद रामगंज का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियो से ऑटो रिक्शा भी बरामद किया। पुलिस ने रफीक और अफसार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह चोरी का माल निराला उर्फ छोटा भाई को बेचते है। पुलिस ने इस पर निराला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार ई रिक्शा मय बैट्री, 28 बैट्रियां, कंट्रोलर, मोटर और स्टेपनी बरामद की है।
स्मैक पीने के आदि है बदमाश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रफीक खान और अफसार दोनों ही स्मैक पीने के आदि है जो अपने अंकल के ऑटो रिक्शा नम्बर से रात एक से सुबह चार बजे के सुनसान जगहों और खाली जगहों पर जाकर रोड पर खड़े ई रिक्शाओं की रैकी करते है और मौका मिलते ही ई रिक्शा चुरा लेते है। एक जना ई रिक्शा चोरी कर ले जाता है और दूसरा उसी ऑटो से पीछे पीछे जाता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बदमाशों ने जयपुर शहर में 17 वारदातों को अंजाम दिया।
Published on:
07 Mar 2023 10:15 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
