2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर ही ‘उलटे पांव लौट आएं’ पूर्व सीएम गहलोत व डोटासरा, सामने आई ये बड़ी वजह

राहुल गांधी कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे और वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। ट्रेनिंग कैंप में देशभर के चुनिंदा कांग्रेस नेता हिस्सा ले रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 08, 2024

जयपुर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। राहुल का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उप नेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा ने किया। गहलोत ने राहुल गांधी को सूत की माला पहनाई। जबकि पीसीसी चीफ डोटासरा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। वहां से सीधे राहुल चौमूं के लिए रवाना हुए, जहां पर खेड़ापति बालाजी के दर्शन किए। इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे और वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। ट्रेनिंग कैंप में देशभर के चुनिंदा कांग्रेस नेता हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि राजस्थान के कांग्रेस नेता इस कैंप में भाग नहीं ले पाएंगे। इसके चलते अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट सहित राजस्थान के किसी बड़े नेता को एंट्री नहीं मिली। बता दें कि कांग्रेस के इस ट्रेनिंग कैंप में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, गांधीवाद, और विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाती है।