16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में दिए 11 करोड़ 51 लाख, वीडियो वायरल, जानें राजस्थान में एक विधवा की बेटियों के विवाह का मामला

राजस्थान के दौसा में अक्षय तृतीया के दिन हुई शादी, विधवा महिला ने बेटियों को शादी में कन्यादान के रूप में दी पांच बीघा जमीन, जिसकी कुल कीमत 11 करोड़ 51 लाख रुपए आंकी गई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

राजस्थान में अक्षय तृतीया के दिन हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में 11 करोड़ 51 लाख 101 रुपए देने की घोषणा एक व्यक्ति करता हुआ नजर आ रहा है। यह रकम दहेज के रूप में देने की चर्चा सोशल मीडिया पर है। वीडियो वायरल होने पर इस शादी की चर्चा चारों तरफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर इसको लेकर अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो राजस्थान के दौसा जिले के महुवा स्थित कराहन का पुरा गांव का है। वीडियो कि जब पड़ताल की गई तो पता चला कि महुवा में एक विधवा महिला की पांच बेटियां हैं। जिनकी शादी अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को सम्पन्न हुई। दो बेटियों की बारात कुरहाड़ का पुरा से आई तथा तीन बेटियों की बारात जाण बौण गांव से आई थी। विधवा महिला ने अपनी तरफ से शादी का अच्छा इंतजाम किया था।

पंच पटेलों ने निकाली जमीन की कीमत

विधवा महिला ने पांचों बेटियों को अपनी कुल 6 बीघा जमीन में से 5 बीघा भूमि कन्यादान के रूप में दे दी। महिला ने एक-एक बीघा जमीन अपनी हर बेटी के नाम की। जब वहां मौजूद पंच पटेलों ने उस जमीन की अनुमानित कीमत आंककर इसकी घोषणा की। पंच पटेलों की ओर से जमीन की कुल कीमत 11 करोड़ 51 लाख 101 रुपए बोली गई। इस घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे यूजर दहेज में दी गई धनराशि समझ बैठे हैं। वहीं महिला ने अपनी एक-एक बीघा जमीन प्रत्येक बेटी को दी है।