
Vivah Muhurat 2023: कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के साथ 23 नवंबर को फिर से शहनाईयोंयों का सीजन शुरू होगा। इस दिन स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त होने से करीब 147 दिन के लंबे अंतराल के बाद फिर से शादी-ब्याह आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इसे लेकर घर-घर तैयारियां शुरू हो चुकी है। मैरिज गार्डन आदि बुक हो चुके है। गली-गली, सड़क-सड़क बैंड-बाजा, बारात की रौनक नजर आएगी।
यह भी पढ़ें : काली मां की प्रतिमा का विसर्जन, सिन्दूर खेला का आयोजन
आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर 29 जून को देव शयन हुए थे, इसके बाद ही मांगलिक कार्यों पर रोक लगी। अब कार्तिक शुक्ल दशमी 22 नवम्बर तक देवशयन दोष है। इसके बाद 147 दिन अर्थात् 4 महीने 25 दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी पर 23 नवम्बर को देवप्रबोधिनी एकादशी (देवउठनी) पर विवाह आदि मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जाएंगे। इस बार चातुर्मास की अवधि श्रावण अधिक मास होने से 4 माह 25 दिन की रही।
मार्च तक 37 दिन शादियां
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि देव उठनी एकादशी के साथ ही शादी-ब्याह शुरू होंगे। इस साल नवंबर और दिसम्बर में 10 दिन सावे है। इसके बाद मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी पर 16 दिसम्बर को धनु मलमास शुरू हो जाएगा, जो पौष शुक्ल तृतीया पर 14 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद फिर से शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य शुरू होंगे। ऐसे में मार्च तक कुल 33 दिन शहनाइयां बजेगी।
नवंबर और दिसम्बर में विवाह के 5 दिन: नवंबर में 5 दिन पंचांगीय विवाह मुहूर्त है। इसके अलावा 23 नवंबर केा देवउठनी एकादशी का अबूझ सावा है। वहीं दिसम्बर में भी 5 दिन विवाह मुहूर्त है।
पंचांगीय विवाह मुहूर्त, दिन रेखीय सावे
24 नवम्बर 2023 08 रेखा
25 नवम्बर 2023 06 रेखा
27 नवम्बर 2023 07 रेखा
28 नवम्बर 2023 09 रेखा
29 नवम्बर 2023 10 रेखा
04 दिसम्बर 2023 08 रेखा
06 दिसम्बर 2023 06 रेखा
07 दिसम्बर 2023 06 रेखा
08 दिसम्बर 2023 08 रेखा
15 दिसम्बर 2023
संवत 2080 के अन्त तक स्वयंसिद्ध (अबूझ) मूहूर्त
23 नवम्बर: देव देवउठनी एकादशी
14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी
12 मार्च 2024: फुलेरा दोज
01 अप्रेल 2024: शीतलाष्टमी
जानें 2024 का शुभ मुहूर्त
16 जनवरी 2024 :— 08 रेखा
18 जनवरी 2024 :— 07 रेखा
20 जनवरी 2024 :— 07 रेखा
21 जनवरी 2024 :— 09 रेखा
22 जनवरी 2024 :— 07 रेखा
30 जनवरी 2024 :— 09 रेखा
31 जनवरी 2024 :— 09 रेखा
01 फरवरी 2024 :— 08 रेखा
04 फरवरी 2024 :— 07 रेखा
06 फरवरी 2024 :— 07 रेखा
12 फरवरी 2024 :— 09 रेखा
14 फरवरी 2024 :— 09 रेखा
17 फरवरी 2024 :— 09 रेखा
18 फरवरी 2024 :— 07 रेखा
19 फरवरी 2024 :— 08 रेखा
28 फरवरी 2024 :— 05 रेखा
02 मार्च 2024 :— 08 रेखा
03 मार्च 2024 :— 08 रेखा
04 मार्च 2024 :— 07 रेखा
05 मार्च 2024 :— 07 रेखा
06 मार्च 2024 :— 08 रेखा
07 मार्च 2024 :— 09 रेखा
08 मार्च 2024 :— 08 रेखा 09 रेखा
Published on:
14 Nov 2023 08:13 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
