जयपुर। राज्य सरकार ( Rajasthan Government ) पटवारी ( patwari recruitment in Rajasthan ) के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ( BJP government ) ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। CM अशोक गहलोत ने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति ( Patwari Bharti 2019 ) दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।