
जयपुर. पुलिस की खाकी वर्दी में बाइक पर भगवा झंडा (Bhagwa Flag)लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह घटना आज सोमवार सुबह की है जब खार्की वर्दी में जवान अपनी बाइक पर केसरिया झंडा लगाकर छोटी चौपड़ से अजमेरी गेट तक चक्कर लगाता रहा। इस दौरान छोटी से लेकर अजमेरी गेट पर तैनात पुलिस के जवान भी इस घटना को देखकर आश्चर्य करते रहे।
यह भी पढ़े: फोटोशूट के लिए आए गंगानगर के दूल्हे को उठा ले गई पंजाब की तीन गाड़ियां
कुछ लोग तो हैरत में भी दिखाई दिए कि आखिर किस तरह खाकी वर्दी में जो कानून का पाठ पढ़ाने वाले वाहन को सड़क पर लहराते दौड़ रहे हैं। अजमेरी गेट पर यातायात कार्यालय के नजदीक पेट्रोल पंप पर खड़े संजय शर्मा ने कहा कि, क्या इस तरह से वर्दी में अपने वाहन पर खुलेआम केसरियां झंड़ा लगाकर कोई कर्मचारी निकल सकता है क्या।
हैलमेट तक नहीं पहना
इस दौरान किशनपोल बाजार से इनके पीछे चल रहे ट्रेफिक में लोगों ने कहा कि, पूरे रास्ते में यहां तक अजमेरी गेट पर तैनात यातायात पुलिस की टीम सबकुछ देखती रही लेकिन किसी ने भी इनको रोकने की कोशिश नहीं की। यही नहीं खाकी वर्दी में वाहन चालक किशनपोल से अजमेरी गेट होता हुआ, पेट्रोलपंप पर पेट्रोल भरवाकर सांगानेरी गेट तक चला गया लेकिन किसी ने नहीं रोका।
पुलिस या होमगार्ड का जवान
इस दौरान पुख्तातौर पर यह नहीं पता लग सका कि बाइक सवार खाकी वर्दी वाला जवान राजस्थान पुलिस का है या फिर होमगार्ड का जवान है। लेकिन सोमवार सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक शहर के मुख्य मार्गों पर घूमता यह जवान लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा।
खाकी वर्दी के नाम पर टूटते नियम
हालांकि इस दौरान कुुछ लोग भगवा झंडे को देखकर जय श्रीराम भी बोलतेे दिखे लेकिन ज्यादातर लोग सड़क पर यही कहते रहे कि, ये तो पुलिस वाला है कुछ भी कर सकता है इनको कौन रोकने वाला है। भगवा लगाए ये खाकी वर्दी वाले साहब खुलेआम हर जगह तैनात पुलिसकर्मियों के सामने से बाइक लहराते हुए घूमते रहे लेकिन किसी ने इनको रोककर पूछताछ नहीं की।
Published on:
03 Apr 2023 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
