9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather : सर्द हवा से ठिठुरन… रात में 5 डिग्री तक लुढ़का

जयपुर समेत कई शहरों में पारे में गिरावट, फाल्गुन मास से पहले मौसम सर्द, सीकर में बीती रात पारा सामान्य से कम
less than 1 minute read
Google source verification
weather_today.jpg

Weather forcast in Rajasthan : 26, 27 को बीकानेर- जोधपुर संभाग में हल्की बौछारें का पूर्वानुमान

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद भी सर्दी के तेवर नरम नहीं हो सके हैं। हालांकि दिन में धूप की तपिश जरूर तीखी होने लगी है लेकिन रात में सर्द हवा चलने से मौसम का मिजाज फिर से ठंडा हो गया है। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में बीती रात पारे में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने और उसके बाद दो दिन बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बौछारें गिरने का पूर्वानुमान जताया है।े

बीती रात सर्द हवा से लुढ़का पारा
बीती रात प्रदेश के सात जिलों में पारा सामान्य से कम रेकॉर्ड किया गया। भरतपुर और दौसा जिले में हुई बारिश और उत्तरी सर्द हवा के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई। सीकर 5.0 डिग्री सेल्यिस तापमान रहा जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है। करौली और संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। अलवर 7.0, पिलानी 7.5, सिरोही 7.8, फतेहपुर 5.3, माउंट आबू 6.8, चूरू 8.6, श्रीगंगानगर 9.3 और वनस्थली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सामान्य से ज्यादा पारा फिर भी ठिठुरे
जयपुर समेत कई शहरों में बीती रात पारा सामान्य से अधिक रहा लेकिन फिर भी तेज गति से बही सर्द हवा ने मानों सर्दी के पलटवार का अहसास कराया। अजमेर 11.9, भीलवाड़ा 11.7, जयपुर 12.4, कोटा 14.4, चित्तौड़ 12.4, डबोक 11.5, धौलपुर 10.1, डूंगरपुर 15.2, बाड़मेर 13.1, जैसलमेर 11.1, जोधपुर शहर 13.2, फलोदी 16.6, बीकानेर 13 और जालोर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन दिन राहत, फिर बरसेंगे मेघ
मौसम केंद्र जयपुर ने अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि 26 और 27 फरवरी को बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बौछारें गिरने का पूर्वानुमान है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग