Weather Alert: पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
Weather Alert: पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि जयपुर, भीलवाडा, नागौर, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, सिरोही, चित्तोडगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में 208 mm दर्ज की गई।
28-29 जुलाई को ऐसा रहेगा मौसम
28 जुलाई को भी उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग में अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई को भी उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी-पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं- कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
बना चक्रवाती परिसंचरण तंत्र
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय देश में बंगाली की खाड़ी से लेकर उड़ीसा के तटीय इलाके तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिम की तरफ आए एक पश्चिमी विझोभ ने इसकी गति बढ़ा दी है। इसके कारण चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बन गया है। इसका कई राज्यों में जबरदस्त असर दिखाई देगा। अगले 24 घंटों में हवाएं बहुत ज्यादा नमी ले कर उत्तर और पश्चिमी की तरफ बढ़ेगी। इसके कारण कई जिलों में बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी।