
Weather news- राजधानी जयपुर में जमकर बरसात, आधा घंटे में 98 मिमी बरसात
सड़कों पर भरा पानी, वाहन फंसे
राजधानी जयपुर शनिवार को बादल जमकर बरसे। यहां 98 मिमी बरसात हुई। दोपहर दो बजे तक मौसम साफ था और तेज धूप निकली हुई थी लेकिन दो बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी शुरू हो गई, कुछ ही देर में काले बादल छा गए और तेज बरसात शुरू हो गई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी जयपुर में तेज बरसात के चलते कई जगह पानी भर गया और यातायात बाधित हुआ। शहर में कई इलाकों में इस दौरान कुछ समय के लिए बिजली भी गुल हो गई। राजधानी में दुर्गापुरा, गोपालपुरा मोड, टोंक रोड, एमआई रोड, अजमेर रोड आदि अधिकांश स्थानों पर तेज बरसात हुई। सांगानेर में 7 मिमी तो आमेर में 34 मिमी बरसात दर्ज की गई।
पानी में फंसे वाहन, किया रेस्क्यू
बरसात के कारण शहर में कई जगहों पर वाहन फंस गए जिन्हें सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू किया। ढेहर के बालाजी में सीकर रोड पर सवार बस पानी में फंस गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के इंचार्ज अविनाश कुमार और उनकी टीम ने बस से 6 महिलाओं, 3 पुरुष ओर 2 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी प्रकार अमानीशाह नाले में भी कार के पानी में फंसे होने कीसूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा जयपुर के उप नियंत्रक के नेतृत्व में जिला त्वरित कार्यवाही दल से कार में से एक महिला, चार पुरुषों को सकुशल बाहर निकाला।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी के अलावा अजमेर में 0.7 मिमी, डबोक में 5.4 मिमी, भीलवाड?ा में 2.0 मिमी, वनस्थली में 1.3 मिमी,करौली में 20.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के झुंझुनू जिले में और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दो स्थानों पर भारी बरसात हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान परिस्थिति के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं स्थापित होने से 5 अक्टूबर के आसपास वायुमंडल के निचले स्तरों में एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन की प्रबल संभावनाएं हैं। इसके प्रभाव से राज्य में नमी और बरसात की गतिविधियों में कमी आएगी। वहीं तापमान की बात करें तो राजधानी जयपुर का दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहींश्रीगंगानगर 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा।
इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ, उदयपुर, प्रतापनगर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, पाली में बारिश होगी।
प्रदेश के विभिन्न भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.4 23.4
जयपुर 34.4 25.4
कोटा 34.0 25.7
डबोक 32.2 23.6
बाड़मेर 37.3 27.3
जैसलमेर 36.0 26.3
जोधपुर 35.6 24.8
बीकानेर 36.0 24.7
चूरू 36.2 24.0
श्रीगंगानगर 37.8 26.9
भीलवाड़ा 33.0 23.4
वनस्थली 34.4 25.1
अलवर 34.4 26.8
सीकर 33.2 20.5
चित्तौडगढ़़ 33.2
फलौदी 36.4 27.4
सवाई माधोपुर 34.6 27.1
धौलपुर 36.2 25.5
करौली 36.6 26.6
नागौर 35.3 23.9
टोंक 36.2 25.6
बूंदी 33.7 25.6
Published on:
02 Oct 2021 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
