9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather News- पांच जिलों में भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में मानसून के मेघ बरसने का सिलसिला जारी है। आगामी दिनों में मौसमी परिस्थितियों अनुकूल होने से बुधवार को भी 21 जिलों में बरसात के आसार हैं। इनमें से पांच जिलों को सिरोही, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, पाली में तीव्र मेघगर्जन, वज्रपात के साथ कहीं कहीं पर भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 12, 2022

बरसात का सिलसिला जारी
21 जिलों में बरसात की संभावना
पांच जिलों में भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट
जयपुर।
राजस्थान में मानसून के मेघ बरसने का सिलसिला जारी है। आगामी दिनों में मौसमी परिस्थितियों अनुकूल होने से बुधवार को भी 21 जिलों में बरसात के आसार हैं। इनमें से पांच जिलों को सिरोही, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, पाली में तीव्र मेघगर्जन, वज्रपात के साथ कहीं कहीं पर भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बरसात का सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भीलवाड़ा में 2.0 मिमी, जयपुर में बूंदाबांदी, कोटा में 2.7 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर में सुबह की शुरुआत गर्मी और उमस केसाथ हुई लेकिन दिन में कई जगहों पर हल्की बरसात और बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई।
आगामी चार दिनों के मौसम का तापमान
13 जुलाई- सिरोही, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, पाली में तीव्र मेघगर्जन, वज्रपात के साथ कहीं कहीं पर भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट।
भीलवाड़ा, डंूगरपुर, उदयपुर, झालावाड़, राजसमंद, कोटा, बूंदी, जालौर में तीव्र मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं भारी बरसात का यलो अलर्ट।
अजमेर, जयपुर, दौसा, टोंक, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर जिलों में कहीं कहीं तीव्र मेघगर्जन के साथ बरसात संभव।
14 जुलाई- बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर जिलों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ भारी बरसात कायलो अलर्ट।
15 और 16 जुलाई-कोई चेतावनी नहीं।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 36.0…… 25.3
भीलवाड़ा 35.5………. 26.0
वनस्थली……………..24.7
अलवर 33.4…………. 27.5
जयपुर 36.0………….. 27.6
पिलानी 33.7……………. 28.5
सीकर 36.0………………………..26.0
कोटा 35.5…………………………….26.9
चित्तौडगढ़़ 34.0………… 25.7
डबोक 32.6…………. 25.0
बाड़मेर 35.7……………… 26.0
जैसलमेर 37.3……….. 26.4
जोधपुर 36.4…………. 27.2
फलौदी 38.2………… 29.8
बीकानेर 39.5………….. 27.0
चूरू 36.7……………. 27.9
श्रीगंगानगर 40.5…… 30.3
धौलपुर……………….. 28.1
नागौर…………………….. 27.0
अंता ……………………………….. 26.4