
Weather Update : राजस्थान में मौसम मिजाज तेज गजि से बदल रहा है। मौसम विभाग का अभी-अभी ताजा Prediction आया है। इस Prediction में है कि सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है। राजस्थान के इन 3 जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन संग हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30-40 KMPH गति से अंधड़ चलने की भी संभावना है।
मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में 2 दिन तक आंधी-अंधड़ और बारिश का दौर चलेगा। इसके चलते गुरुवार शाम को भी कई शहरों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम के इस बदलाव से राज्य के अधिकांश शहरों में दिन-रात के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रेल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रह सकता है और तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। 14 अप्रैल से एक बार फिर से प्रदेश में गर्मी तेज होगी और हीटवेव का दौर शुरू होगा।
जयपुर में मौसम बेहद राहत भरा है। कल शाम से तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं। रात ठंडी रही और शुक्रवार सुबह भी मौसम ठंडा रहा है। जयपुर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं सूरज निकाला हुआ है। बादल और सूरज की लुकाछिपी आज दिन भर चलने की संभावना है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ऐसे मौके के लिए मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण बिल्कुल न लें। मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
Updated on:
11 Apr 2025 08:28 am
Published on:
11 Apr 2025 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
