
प्रतीकात्मक चित्र
Heavy rain alert : राजस्थान में बारिश का दौर थम नहीं रहा है और उत्तर भारत में सूखे की आहट हो रही है। इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की आ रही नमी ने पूरे राजस्थान को चेरापूंजी बना रखा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अब तक औसत से करीब दो गुना बारिश हो चुकी है। सीजन से अधिक बारिश और साल भर की बारिश का कोटा कब का ही पूरा हो चुका है। इसके बावजूद हर दिन बारिश के बूंदों की छपछाईया जारी है।
गंगानगर और बीकानेर में इतनी बारिश हुई की बाढ़ की स्थिति बन गई है। जैतसर में घग्घर नदी बहाव क्षेत्र के समानांतर बसे गांव 18 एसडी के निकट घग्घर नदी बहाव क्षेत्र का बंधा टूट गया। इसके कारण बुधवार को कई बीघा कृषिभूमि जलमग्न हो गई एवं बीजान की गई फसल डूब गई। एसडीआरएफ ने कार्रवाई करते हुए 5 दिन की प्रसूता को सकुशल निकाला।
मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जुलाई को मानसूनी द्रोणिका आंध्रप्रदेश-उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में यह राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल में बारिश से लेकर अति बारिश हो रही है और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश का तंत्र बना हुआ है।
अगले 72 घंटे ऐसे रहेगा मौसम
🔹26 जुलाई: जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की मध्यम बारिश व कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के भी कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार है।
🔹27 जुलाई: दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने से हल्की-मध्यम बारिश व कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
🔹28 जुलाई: बारिश की गतिविधियां भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। दिनांक 29 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Published on:
26 Jul 2023 07:27 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
